Raid 2 का हिस्सा नहीं बनने पर इलियाना डिक्रूज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन की फिल्म का ऑफर मिला था

Raid 2: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और अबतक इसने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. हालांकि फिल्म में फैंस ने इलियाना डिक्रूज को काफी मिस किया. अब एक्ट्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और बताया कि वह रेड 2 का हिस्सा क्यों नहीं बनीं.

Raid 2: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने भारत में अबतक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि फैंस ने दूसरे पार्ट में इलियाना डिक्रूज को काफी मिस किया. रेड में इलियाना, अजय की पत्नी मालिनी पाठक के किरदार में दिखी थी. जबकि रेड 2 में वाणी कपूर की एंट्री हो गई. फैंस जानना चाहते थे कि रेड 2 में आखिर इलियाना किस वजह से नजर नहीं आई. इसपर एक्ट्रेस ने अब रिएक्ट किया है.

रेड 2 को लेकर क्या बोलीं इलियाना डिक्रूज?

दरअसल, इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था. इस दौरान एक फैन ने कहा कि उन्हें ‘रेड 2’ और भारतीय फिल्मों में उनकी कमी खल रही है. इसपर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि मैं भी मूवीज में काम करना मिस करती हूं और रेड 2 का हिस्सा बनना पसंद करती. रेड एक स्पेशल फिल्म थी और मालिनी का किरदार भी काफी खास था और मेरे मेरे निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ काम करने का भी शानदार अनुभव था. अजय के साथ काम करना अच्छा अनुभव था.

इस वजह से रेड 2 का हिस्सा नहीं बनी इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें रेड 2 का ऑफर मिला था, लेकिन अफसोस की बात है कि वह शेड्यूल फिक्स नहीं कर पाई क्योंकि उस वक्त उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया था और अभी उनकी प्राथमिकताएं बिल्कुल अलग हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने रेड 2 में वाणी कपूर की तारीफ की. एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने जितने भी प्रोमो देखे हैं, उनमें वाणी बहुत खूबसूरत लगीं और मुझे यकीन है कि उन्होंने अपने किरदार में अपनी एक अलग और प्यारी छाप छोड़ी होगी. उम्मीद है इससे सारी गलतफहमियां दूर हो गई होंगी. इस समय मेरी प्राथमिकताएं बिल्कुल अलग हैं.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >