Raid 2 Box Office Preview: अजय देवगन की रेड 2 दोहराएगी ब्लॉकबस्टर इतिहास? ओपनिंग डे पर टिंकी नजरें

Raid 2 Box Office Preview: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही घंटे बचे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए बेताब दिख रहे हैं. अब एक्शन थ्रिलर का प्रीव्यू सामने आ गया है. इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A प्रमाणित किया गया है.

Raid 2 Box Office Preview: रेड की सफलता के बाद, अजय देवगन और राजकुमार गुप्ता एक बार फिर रेड 2 के साथ वापस आ गए हैं. यह फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फैंस मूवी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए बेकरार हैं. इसका पहला रिव्यू भी सामने आ चुका है. जिसमें एक्शन थ्रिलर को जबरदस्त बताया जा रहा है. फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से 2 घंटे और 30 मिनट के स्वीकृत रन टाइम के साथ U/A प्रमाणित किया गया है.

इतने स्क्रीन्स पर रिलीज होगी रेड 2

अजय देवगन स्टारर यह फिल्म पैनोरमा स्टूडियो की ओर से पीवीआरइनॉक्स के सहयोग से ऑल इंडिया रिलीज की जा रही है और भारत में लगभग 3700 स्क्रीन पर रिलीज होने की उम्मीद है. रेड 2 के लिए एडवांस बुकिंग 27 अप्रैल को शुरू हुई और दर्शक धड़ाधड़ टिकट खरीदने में लग गए. 30 अप्रैल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक, रेड 2 ने टॉप तीन नेशनल चेन पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस में 45,000 टिकट बेचे हैं और फिल्म 70,000 से 80,000 टिकटों की सीमा में अंतिम प्री-सेल का लक्ष्य रखेगी.

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ कमा सकती है रेड 2

1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर कई राज्यों में छुट्टी है. इसलिए दर्शक बड़ी संख्या में थियेटर्स पहुंच सकते हैं. रेड 2 की ओपनिंग 12.50 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है. मेट्रो शहर में इसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं वीकेंड तक मूवी के कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है. अगर कहानी ज्यादा पावरफुल रही तो यह 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी.

रेड ने की थी इतनी कमाई

रेड 2 में अजय भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जो दादा मनोहर भाई की संपत्ति पर छापा मारते हैं. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज भी थे. रेड एक बड़ी हिट साबित हुई थी, जिसने भारत में 103.07 करोड़ और दुनिया भर में 154.19 करोड़ की कमाई की थी. उम्मीद है कि रेड 2 इन आंकड़ों को पार कर जाएगी.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Teaser Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी हाउसफुल फ्लॉप हुई या हिट, टीजर देख क्या बोली पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >