Radhika Apte Networth: ओटीटी प्लेटफॉर्म की क्वीन हैं अक्षय कुमार की ये हीरोइन, 1 फिल्म का चार्ज करती हैं करोड़ो रुपए

Radhika Apte Networth: सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपनी बेबी बंप की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को हैरान कर दिया है. बता दें कि एक्ट्रेस ने कई सीरीज में शानदार अभिनय से 'क्वीन ऑफ ओटीटी' का खिताब अपने नाम किया है.

Radhika Apte Networth: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इस पिक्चर में वह ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिंदी, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वह बहुत सी वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं. यही वजह है कि एक्ट्रेस को ‘क्वीन ऑफ ओटीटी’ का टैग दिया गया है.

राधिका आप्टे का नेटवर्थ

राधिका आप्टे घोल और सेक्रेड गेम्स जैसी सेरी के लिए मशहूर हैं. इसके साथ ही राधिका ओटीटी प्लेटफॉर्म की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी एक फिल्म का चार करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. वहीं, एक्ट्रेस लगभग 66 करोड़ रुपये संपति की मालकिन हैं. राधिका फिल्मों के अलावा मॉडलिंग असाइनमेंट से भी कमाती हैं. एक्ट्रेस का लंदन में एक अपार्टमेंट और मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान घर है. इसके अलावा, एक्ट्रेस के पास लग्जरी कार्स का कलेक्शन है, जिनमें BMW X2, वोक्सवैगन टिगुआन और ऑडी A4 शामिल हैं.

राधिका आप्टे की फिल्में

राधिका आप्टे सीरीज के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस लस्ट स्टोरीज, कबाली, अंधाधुन, बदलापुर, फोबिया, फॉरेंसिक, द वेडिंग गेस्ट और पैड मैन जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. बता दें कि साल 2018 में आई पैड मैन में एक्ट्रेस ने सुपरस्टार अक्षय कुमार के ऑपोजिट काम किया था.

राधिका आप्टे का पति कौन है?

राधिका आप्टे ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को शोक कर दिया है और वह बस यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर राधिका आप्टे ने किस से शादी की है. तो बता दें कि एक्ट्रेस के पति का नाम बेनेडिक्ट टेलर है, जो एक पॉपुलर ब्रिटिश सिंगर हैं. दोनों ने साल 2012 में शादी की और अब जल्द ही वे पेरेंट्स बनने वाले हैं.

Also Read: Radhika Apte: कौन है राधिका आप्टे के पति बेनेडिक्ट टेलर, इन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का रहे हैं हिस्सा

Also Read: Radhika Apte Birthday: कभी बस के किराए तक के नहीं थे पैसे, अब जीती हैं लैविश लाइफ,

Also Read: Radhika Apte के पास नहीं है अपनी शादी की एक भी तस्वीर, अब एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >