Race 4: प्रोड्यूसर ने फिल्म में हर्षवर्धन राणे के विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अभी तक कुछ…

Race 4: सैफ अली खान की फि��्म रेस 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबर आ रही थी कि इसमे हर्षवर्धन राणे की एंट्री हुई है. अब प्रोड्यूसर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Race 4: सैफ अली खान रेस 4 में शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, हालांकि मोस्ट अवेटेड फिल्म की नई कहानी क्या होगी और इसमें कौन से कलाकार होंगे, इसकी डिटेल्स फिलहाल मेकर्स की ओर से शेयर नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2025 के ब्रेकआउट स्टार हर्षवर्धन राणे इस फ्रैंचाइजी में शामिल हो सकते हैं. फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने अब इस अफवाह पर रिएक्ट किया है.

रमेश तौरानी ने हर्षवर्धन राणे के विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी

उन्होंने हिदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “नहीं, यह फर्जी खबर है. हर्षवर्धन राणे को इस भूमिका के लिए नहीं चुना गया है और इस भूमिका के बारे में अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या सैफ अली खान के अलावा फिल्म के कलाकारों के बारे में कोई और अपडेट है, तो उन्होंने कहा, “अभी तक कोई कलाकार तय नहीं हुआ है, इसलिए मैं नामों पर कमेंट नहीं कर सकता.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

कब से शुरू होगा रेस 4 का निर्माण कार्य

बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत करते हुए राइटर शिराज अहमद ने बताया कि रेस 4 का निर्माण जनवरी 2025 में शुरू होने वाला है. उन्होंने आगे बताया कि स्क्रिप्ट और कास्टिंग लगभग फाइनल हो चुकी है. सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के शामिल होने की पुष्टि करते हुए, अहमद ने कहा कि बाकी कलाकारों की अनाउंसमेंट फिल्म निर्माताओं की ओर से टाइम आने पर की जाएगी.

रेस 4 की क्या होगी कहानी

रेस 4 की कहानी पर चर्चा करते हुए, शिराज अहमद ने खुलासा किया कि यह फिल्म फ्रैंचाइजी की पहली दो किस्तों में दिखाई गई कहानी को फिर से दर्शाती है. अपकमिंग फिल्म उन घटनाओं और कैरेक्टर को आगे ले जाएगी. रेमो डिसूजा की ओर से निर्देशित रेस फ्रैंचाइज की पिछली किस्त में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे कलाकारों ने काम किया था. अब, रेस 4 एक रोमांचक रीबूट के रूप में तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >