Pushpa 3 The Rampage: अल्लू अर्जुन की ‘Pushpa 3: The Rampage’ की हुई अनाउंसमेंट, डायरेक्टर सुकुमार बोले- पुष्पा 3 आ रही है

Pushpa 3 The Rampage: SIIMA Awards 2025 में निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा 3: द रैम्पेज के बनने की घोषणा की. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी के सीक्वल की अपडेट जानकार फैंस काफी खुश हैं.

Pushpa 3 The Rampage: दुबई में 7 सितंबर को आयोजित हुए SIIMA Awards 2025 इस बार पूरी तरह ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नाम रहे. निर्देशक सुकुमार और उनकी टीम ने पांच बड़ी कैटेगिरी में अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. इस दौरान अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस, सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर, देवी श्री प्रसाद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और शंकर बाबू कंदुकुरी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का सम्मान मिला.

लगातार तीसरी बार SIIMA अवॉर्ड जीतने के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उनके लिए गर्व का पल है और उन्होंने इसका श्रेय अपनी पूरी टीम और फैन्स को दिया. इसी बीच निर्देशक सुकुमार ने ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ का ऐलान कर दिया. आइए आपको डिटेल्स देते हैं.

‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ की अनाउंसमेंट से फैंस खुश

अवार्ड फंक्शन के दौरान तब सबसे बड़ा सरप्राइज आया जब होस्ट ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “पार्टी नहीं है पुष्पा?” और फिर यह सवाल भी किया कि क्या तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं. पहले तो सुकुमार ने अर्जुन और प्रोड्यूसर की ओर देखा और फिर हंसते हुए कहा, “बिल्कुल, पुष्पा 3 आ रही है.” इसके साथ ही मंच पर मौजूद सभी लोग तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैन्स खुशी से झूम रहे हैं.

पुष्पा फ्रैंचाइजी का सफर

दरअसल, 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ ने कोविड-19 के बीच लगभग 350 करोड़ रुपये की कमाई कर साल की सबसे बड़ी हिट का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद 2024 में आई ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने तो इतिहास रच दिया.

इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1871 करोड़ रुपये की कमाई कर न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया. यह फिल्म केवल आमिर खान की ‘दंगल’ से पीछे रही. अल्लू अर्जुन का पुष्पा राज वाला किरदार लोगों के दिलों में बस गया और रश्मिका मंदाना की भूमिका को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

यह भी पढ़े- South OTT Releases: ‘बागी’ छोड़िये, अब घर बैठे देखिये साउथ की दमदार फिल्में-सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >