Pushpa 2 TV Premiere: टीवी पर देखें अल्लू अर्जुन का पुष्पा राज, इतने बजे होगा ब्लॉकबस्टर फिल्म का होगा टेलीकास्ट

Pushpa 2 TV Premiere: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब जल्द ही इसका टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

Pushpa 2 TV Premiere: सुकुमार की ओर से निर्देशित, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. अब जल्द ही मूवी का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है. जी हां, आपने सही पढ़ा! अगर अभी तक आपने पुष्पा राज की इस एक्शन ड्रामा को नहीं देखा है, तो अब इसे देखना बिल्कुल भी मिस न करें.

इस दिन टीवी पर टेलीकास्ट होगा पुष्पा 2

पुष्पा 2: द रूल टेलीकास्ट 31 मई को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जी सिनेमा पर किया जाएगा. पुष्पा 2: द रूल, पुष्पा: द राइज का सीक्वल है. फिल्म पुष्पा राज (अर्जुन) के बारे में है, जो लाल चंदन की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का सरगना बन जाता है और श्रीवल्ली (रश्मिका) से प्यार करने लगता है. जैसे ही वह नेता बनता है, उसे दुश्मनों से समस्याओं और खतरों का सामना करना पड़ता है. फहद फासिल ने मूवी में भंवर सिंह शेखावत का रोल निभाया है.

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

पुष्पा 2 का निर्माण नवीन यरनेनी और यालामंचिली रविशंकर ने किया है. जगपति बाबू, सुनील और राव रमेश ने दिलचस्प भूमिकाएं निभाई हैं. पुष्पा 2, 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. देवी श्री प्रसाद संगीत निर्देशक हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा 2 ने वैश्विक स्तर पर इसने 1,871 करोड़ रुपये कमाए.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा का सच्चाई जानने के बाद कैसे रिएक्ट करेगी अभीरा, समृद्धि शुक्ला बोली- माफ करना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >