Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस हुए क्रेजी, प्रीमियर के दौरान भगदड़, 1 महिला की मौत, भीड़ में दबा बच्चा

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 आज रिलीज हो गई है. अल्लू अर्जुन ने पुष्प राज के रूप में वापसी की. हालांकि हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर भगदड़ मच गई. इसमें एक महिला की जान चली गई.

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज फाइनली मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सिनेमाघरों में फैंस का उत्साह देखने लायक है. सिनेमा हॉल के बाहर अल्लू अर्जुन के आदमकद कटआउट लगाए गए हैं. अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है. इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है. हैदराबाद में फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की जान चली गई.

‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर भगदड़

दरअसल, हैदराबाद के संध्या थिएटर में बुधवार को एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ मूवी स्क्रीनिंग में शामिल हुई. उस थिएटर में एक्टर अल्लू अर्जुन अपने फैंस से मिलने आए थे. इस दौरान जब मूवी देखने के बाद वह महिला अपने परिवार के साथ थिएटर से बाहर निकल रही थी, तब भगदड़ मच गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को देखने के लिए फैंस एक-दूसरे को धक्का देने लगे. इस भगदड़ में उस महिला की मौत हो गई और बच्चा घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत गंभीर है.

रश्मिका मंदाना ने शेयर की ये तसवीरें

रश्मिका मंदाना ने ‘पुष्पा 2‘ से जुड़ी कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. फोटोज में ये बीटीएस तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पुष्पा 2’ कल रिलीज हो रही है और अभी मैं इमोशन से भरी हुई हूं. पूरी टीम के साथ मुझे ऐसे किसी फिल्म के लिए पर्सनली जुड़ते देखना काफी अच्छा है. मैंन कभी भी पहले किसी प्रोजेक्ट को अपनी भावनाओं पर प्रभाव नहीं डालने दिया. आज फिल्म के रिलीज से पहले मै ऐसी भावनाओं महसूस कर रही हूं, जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया है.

Also Read- Pushpa 2 Movie Review: तरण आर्दश ने सिर्फ 1 शब्द में ‘पुष्पा 2’ का किया रिव्यू, क्लाइमैक्स है बवाल, जानें क्या है फिल्म में खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >