Pushpa 2 Box Office Report: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फ्लॉप हुई या हिट, जानें 11 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Report: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पैन-इंडिया फिल्म पुष्पा 2: द रूल की कमाई हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 11वें दिन 104.24 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 322.65 हो गया.

Pushpa 2 Box Office Report: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल ने केवल 11 दिनों में दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. एक्शन थ्रिलर अब वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. सीक्वल ने भारत में अब तक 900.5 का कलेक्शन किया है. तमिल से ज्यादा पुष्पा 2 का हिंदी बेल्ट में क्रेज देखने को मिल रहा है.

पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 1- 282.91 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 2- 134.63 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 3- 159.27 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 4- 204.52 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 5- 101.35 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 6- 80.74 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 7- 69.03 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 8- 54.09 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 9- 49.31 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 10- 82.56 करोड़
  • Pushpa 2 Worldwide Box Office Collection Day 11- 104.24 करोड़

Pushpa 2 Worldwide Total Collection – 1322.65 करोड़

11वें दिन 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी पुष्पा 2

फिल्म क्रिटिक्स मनोबाला विजयबालन ने एक्स पर पुष्पा 2 के ऐतिहासिक सफलता को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास में 11वें दिन 100 करोड़ से अधिक का स्कोर करने वाली पहली फिल्म बन गई है. पुष्पा 2 द रूल अब दंगल और बाहुबली 2 के बाद तीसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म है. सुकुमार निर्देशित फिल्म के पक्ष में मजबूत वर्ड ऑफ माउथ काम करता दिख रहा है. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल भी अहम भूमिका में हैं. पुष्पा फ्रैंचाइजी में पुष्पा: द रैम्पेज नामक एक पार्ट भी होगा. अभिनेता विजय देवरकोंडा के इसका हिस्सा होने की अफवाह है.

Also Read- Sikandar Teaser: इस दिन रिलीज होगा सलमान खान की सिकंदर का टीजर, धांसू एक्शन देखने के लिए नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >