Pushpa 2 Box Office Day 56: OTT रिलीज के बाद भी सिनेमाघरों में नहीं थमी ‘पुष्पा 2’ की कमाई, जानें बुधवार के आकड़े

Pushpa 2 Box Office Day 56: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन-थ्रिलर ‘पुष्पा 2’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का सिनेमाघरों में दबदबा बना हुआ है. आइए बताते हैं 56वें का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Pushpa 2 Box Office Day 56: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए अब 2 महीने होने जा रहे हैं. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लाल चंदन की तस्करी और उसकी जांच के इर्द-गिर्द घूमती कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं. अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे चुकी है, लेकिन खास बात यह है कि इसके बावजूद इस फिल्म का हाइप सिनेमाघरों में बना हुआ है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने 56वें दिन कितना कलेक्शन किया है.

‘पुष्पा 2’ के 56वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सैकनलिक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का 56 दिनों का कुल कलेक्शन 1232.94 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने 51वें दिन 30 लाख का कारोबार किया. वहीं, 52वें दिन 45 लाख, 53वें दिन 1 करोड़ और 54वें दिन 30 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा. पुष्पा 2 की कमाई में 55वें दिन गिरावट दर्ज हुई और फिल्म ने 15 लाख की कमाई की. इसके बाद बुधवार को कमाई में फिर उछाल देखने को मिला और अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने 56वें दिन 17 लाख रुपये का बिजनेस कर दिया है.

पुष्पा 2 की अबतक की कमाई

  • अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने पहले हफ्ते 725.8 करोड़ का कारोबार किया.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 264.8 करोड़ की कमाई की.
  • फिल्म ने तीसरे हफ्ते ‘पुष्पा 2: द रूल’ 129.5 करोड़ की कमाई की.
  • चौथे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ ने 69.65 करोड़ की कमाई की थी.
  • पांचवें हफ्ते में फिल्म की कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये रहा था.
  • छठे हफ्ते में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 9.7 करोड़ की कमाई की थी.
  • सातवें हफ्ते में फिल्म का कारोबार 5.85 करोड़ रुपये रहा.

पुष्पा 2 ओटीटी रिलीज

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन-थ्रिलर ‘पुष्पा 2’ अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसे आप हिंदी, तेलुगु, तमिल और मायलम भाषा में एंजॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Sky Force Box Office Day 6: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स क्रैश हुई या भरी ऊंची उड़ान, जान लें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >