Pushpa 2 Box Office Day 5: अल्लू अर्जुन की फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास, 5 दिनों में किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Day 4: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. इसने केजीएफ 2, बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. आइये जानते हैं मंडे टेस्ट में इसका कैसा परफॉर्मेंस रहा.

Pushpa 2 Box Office Day 5: सुकुमार की ओर से निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड पांच दिनों में 880 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल आसानी से सिनेमाघरों में एक सप्ताह पूरा करने से पहले 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

पुष्पा 2 ने 5वें दिन की इतनी कमाई

सोमवार का दिन किस�� भी फिल्म के लिए काफी महत्वपूर्ण रहता है. ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती अनुमान के मुताबिक मॉर्निंग, दोपहर शोज में फिल्म ने भारत में 64.1 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 591.32 करोड़ हो गया है. हालांकि आंकड़े अभी और बढ़ेंगे, जैसे ही शाम और रात के शोज की डिटेल्स सामने आएगी. पुष्पा: द रूल में 9 दिसंबर को कुल मिलाकर 31.67 प्रतिशत तेलुगु और 31.89 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी. वर्ल्डवाइड मूवी ने 880 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

पुष्पा 2 का कलेक्शन

  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़

Pushpa 2 Total Collection- 591.32 करोड़

जल्द 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है पुष्पा 2

अगर यही सिलसिला जारी रहा तो पुष्पा 2: द रूल रिलीज होने के एक हफ्ते के भीतर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है. यह पहले से ही 600 करोड़ रुपये के क्लब में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और यह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म को कथित तौर पर 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है.

Also Read- Pushpa 2 Collection Day 4: पुष्पा 2 फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिनों में कमा डाले इतने करोड़, दुनियाभर में किया 700 का आंकड़ा पार

Also Read- Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >