Pushpa 2 Box Office: मंडे टेस्ट में पुष्पा 2 पास हुई या फेल, 12वें दिन धीमी गति से कमाए इतने करोड़

Pushpa 2 Box Office Day 12: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 अब 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. आइये जानते हैं मंडे टेस्ट में एक्शन थ्रिलर पास हुई या फेल.

Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले 12 दिनों एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. अब मूवी तेजी से 1000 करोड़ के आंकड़े ही ओर बढ़ रही है. पुष्पा 2 भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी बाहुबली 2 है. पुष्पा 2: द रूल 2021 की हिट पुष्पा: द राइज की अगली कड़ी है.

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन किया कितना कलेक्शन

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने एक वीक में 725.8 करोड़ की कमाई की. जिसमें तेलुगू में 242 करोड़, हिंदी में 425 करोड़, तामिल में 41 करोड़, कन्नड़ में 5.3 करोड़ और मलयालम में 12.4 करोड़ का कलेक्शन शामिल है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार एक्शन थ्रिलर ने 12वें दिन 27.75 करोड़ कमाए, जो उम्मीद से काफी कम है. हालांकि ये आंकड़े मॉर्निंग और दोपहर के शोज के हैं. अभी आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है.

पुष्पा 2 का अब तक का कलेक्शन

  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़

Pushpa 2 Box Office Total Collection- 929.85 करोड़

पुष्पा 2: द रूल के बारे में

सुकुमार की ओर से निर्देशित, ‘पुष्पा 2: द रूल‘, ‘पुष्पा: द राइज’ की अगली कड़ी है. इसने दुनिया भर में 340 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. सीक्वल में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में है. कहानी इस बात पर फोकस है कि कैसे पुष्पा राज एक दिहाड़ी मजदूर से बढ़ने के बाद रेड सैंडर्स तस्करी सिंडिकेट चला रहा है. पुष्पा फ्रैंचाइजी में पुष्पा: द रैम्पेज नामक एक पार्ट भी होगा. अभिनेता विजय देवरकोंडा के इसका हिस्सा होने की अफवाह है.

Also Read- Pushpa 2 Box Office Report: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फ्लॉप हुई या हिट, जानें 11 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Also Read- Pushpa 2 OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर भौकाल मचाएगा पुष्पा 2, अभी जान लें कहां होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >