Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने पूरी की हाफ सेंचुरी, जानें 50वें दिन कितनी हुई कमाई

Pushpa 2 Box Office Collection Day 50: पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचाना शुरू कर दिया था. अब 50 दिन में कितनी कमाई हो गई, यहां देखिए.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 50: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता की कहानी लिखी. फिल्म के रिकॉर्ड-तोड़ कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आई. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म ने देश में बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए. अब जाकर फिल्म की कमाई में कमी आई है. चलिए आपको बताते हैं अब तक कितनी कमाई हो गई.

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने पूरी की हाफ सेंचुरी

फिल्म पुष्पा 2 ने 50वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख की कमाई की. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 1230.45 करोड़ रुपए हो गई है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 1736.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया.

पुष्पा 2 का कलेक्शन

  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फर्स्ट वीक- 725.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सेकंड वीक- 264.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थर्ड वीक- 129.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा हफ्ता- 69.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां हफ्ता- 25.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 37- 1.15 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38- 2.00 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39- 2.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40- 1.00 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 41- 1.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42- 1.00 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 43- 0.7 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44- 0.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45- 1.1 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 46- 1.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 47- 0.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 48- 0.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 49- 0.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 50- 0.50 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 की कुल कमाई- 1230.55 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Box Office Report: पुष्पा 2 झुकने के लिए नहीं है तैयार, बॉक्स ऑफिस पर 40 दिनों में कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office: 34वें दिन भी पुष्पा 2 की बादशाहत है जारी, बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते हुए कमाए लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >