Jee Le Zara: कब शुरू होगी 'जी ले जरा' की शूटिंग? प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म जी ले जरा की शूटिंग कब होगी. ये उनके चाहने वाले जानना चाहता है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ औऱ आलिया भट्ट भी अहम किरदार में दिखेंगी. देसी गर्ल ने अब बताया है कि इसकी शूटिंग कब होगी.

Jee Le Zara: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं. देसी गर्ल अपने हेयरकेयर ब्रांड के प्रचार में व्यस्त है और लगातार इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर कर रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म जी ले जरा को लेकर चर्चा में है, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं. फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित किया जाएगा. इस बीच एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कह दिया, जो चर्चा में आ गया.

फिल्म जी ले जरा 

फिल्म जी ले जरा तीनों महिला मित्रों की कहानी पर बेस्ड होगा. प्रियंका ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैंने अपने करियर में एक लंबा समय ऐसा बिताया है जहां हम महिला कलाकार हमेशा पुरुषों की तुलना में दोयम दर्जे के रहे हैं. पुरुष अभिनेता ही यह तय करते हैं कि फिल्म की शूटिंग कहां होगी, कौन-कौन से कलाकारों को फिल्म में लिया जाएगा और क्या होगा. यह उबाऊ है. हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाने चाहिए.’

https://www.instagram.com/p/CSY6KJFDUC9/
आलिया- कैटरीना के बारे में प्रियंका ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मैंने पहले आलिया और कैटरीना को फोन किया, यह फरहान या किसी अन्य पुरुष के फिल्म से जुड़ने से पहले की बात है. मैंने पहले लड़कियों से संपर्क किया. मैं घर पर बैठी थी और मैं एक हिंदी फिल्म करना चाहती थी. लेकिन, मैं चाहती थी कि यह फिल्म महिलाओं की शर्तों पर बने.’ प्रियंका का मानना है कि उनकी पीढ़ी की महिला कलाकारों ने आने वाली महिला कलाकारों के लिए सशक्त कहानियों को प्राथमिकता देने का मार्ग प्रशस्त किया है.

कब शुरू होगी ‘जी ले जरा’ की शूटिंग?

प्रियंका चोपड़ा आगे बोली- इसलिए मैं वास्तव में अपने दोस्तों को एक साथ लाना चाहती थी और कहती थी कि चलो एक ऐसी फिल्म बनाते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और यह हमारी होगी… तो, सितारों ने गठबंधन किया और हमने इसे करने का फैसला किया. उम्मीद है कि हम अगले साल इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे.

Also Read: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख, जानें क्या कहा

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि, प्रियंका चोपड़ा भारत में भी सोना फ्रेंचाइजी खोलने की योजना बना रही है. इसको लेकर वो कुछ व्यापारियों के साथ बातचीत कर रही है. बता दें किे प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां खोला है, जिसका नाम सोना है. (पीटीआई भाषा से इनपुट)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >