Prabhas Marriage: अनुष्का शेट्टी की जगह बिजनेसमैन की बेटी के साथ जोड़ा रिश्ता, 45 की उम्र में शादी करेंगे प्रभास? जानिए पूरा सच

Prabhas Marriage: बीते दिनों पैन इंडिया स्टार प्रभास की शादी की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि वह इस शादी को पर्सनल रख रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी होने वाली पत्नी कौन है?

Prabhas Marriage: फिल्मी सितारों की पर्सनल लाइफ हमेशा इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बनी रहती है. अगर बात उनकी शादी या लव लाइफ की हो तो यह और भी ज्यादा सुर्खियों में रहता है. कुछ समय पहले पैन इंडिया स्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरें सामने आई थी, लेकिन दोनों ने इन अफवाहों से इनकार कर दिया था. इसी बीच प्रभास की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक और खबर सामने आई है कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं.

कौन हैं प्रभास की दुल्हन?

खबर है कि प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं, लेकिन उनकी शादी अनुष्का से नहीं हो रही है. प्रभास की होने वाली पत्नी बिजनेस की दुनिया से जुड़ी हैं और वह हैदराबाद के सबसे बड़े बिजनेसमैन की बेटी हैं. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि प्रभास अपनी शादी को पर्सनल रखना चाहते हैं. उनके चाचा कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो रही है. यह अफवाह है या सच, इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन प्रभास की टीम ने इस पर खुलासा कर दिया है.

प्रभास की टीम ने किया खुलासा

हिन्दुस्तान टाइम्स ने प्रभास की टीम की ओर से दिया गया एक रिएक्शन शेयर किया है. टीम ने कहा, “उनकी शादी की खबर गलत है. इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. ऐसी अफवाहों को आप इग्नोर करें.” प्रभास की टीम के दिए गए रिएक्शन के बाद उनके कई फैंस निराश हो गए क्योंकि वह उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बता दें कि प्रभास की उम्र 45 साल है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से बहुत अलग और सीक्रेट रखते है और वह अपनी अपकमिंग फिल्मों में काफी व्यस्त है.

यह भी पढ़ें-  TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >