जब एक एलियन ने फिल्म में बोली भोजपुरी, रोज खाए 10-15 पान, बॉक्स ऑफिस पर हुई ब्लॉकबस्टर

सोचिए, एक एलियन धरती पर आता है और यहां के लोगों से भोजपुरी में बात करने लगता है. उसकी हरकतें, अजीब सवाल और इंसानों को समझने का तरीका सबको हंसी और सोच में डाल देता है. यही कहानी ‘पीके’ को यादगार फिल्म बनाती है.

साल 2014 में रिलीज हुई ‘पीके’ में आमिर खान ने एक एलियन का किरदार निभाया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके बिहारी अंदाज में बोलने की हुई. थिएटर से बाहर निकलते ही लोग उनकी आवाज और बोलने का तरीका कॉपी करने लगे थे. “का है?”, “हमको नहीं समझ में आता” और मासूम चेहरे के साथ उनकी डायलॉग डिलीवरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. फिल्म में भोजपुरी शामिल करने का आइडिया खुद आमिर खान का था. उनका मानना था कि इससे किरदार में मजेदार और अलग टच आएगा, वहीं लोग इसे आसानी से समझ भी पाएंगे.

How Aamir Khan Prepared PK Bihari Accent: आमिर खान ने बिहारी एक्सेंट कैसे तैयार किया?

‘पीके’ में आमिर खान का एक्सेंट अचानक तैयार नहीं हुआ था. आमिर ने इसे सीखने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली थी. आमिर ने करीब दो साल तक भोजपुरी टीवी लेखक शांति भूषण से भोजपुरी सीखी. ईटाइम्स से बातचीत में शांति भूषण ने इस बारे में कहा था, “राजूजी (राजकुमार हिरानी) ने मुझे विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस बुलाया और फिल्म के बारे में बताया. उन्होंने मुझे ‘पीके’ के डायलॉग्स दिए और कहा कि इन्हें ऐसी भोजपुरी-हिंदी में बदलना है जिसे दर्शक आसानी से समझ सकें. भोजपुरी सिखाने के अलावा मैंने आमिर को उनके घर पर दो महीने तक डिक्शन ट्रेनिंग भी दी. आमिर अपनी सुविधा के हिसाब से बदले हुए डायलॉग्स खुद लिखते थे.”

Aamir khan in pk, film- instagram

शांति भूषण ने आगे कहा, “आमिर को लगता था कि शूटिंग के दौरान अगर कहीं अटक गए तो उन्हें मेरी जरूरत पड़ेगी, इसलिए उन्होंने मुझे शूट पर भी साथ चलने के लिए कहा. आमिर इतने समर्पित हैं कि ब्रेक के दौरान या तैयार होते समय भी अपनी लाइनें सीखते और रिहर्सल करते रहते थे. आमिर को यह भाषा बहुत पसंद है और ट्रेलर में जो ‘टुकुर-टुकुर’ शब्द उन्होंने बोला था, वह उनका पसंदीदा भोजपुरी शब्द है.”

पीके के लिए आमिर खान ने हर दिन खाया 10–15 पान

आमिर खान जो अपने किरदारों में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं. फिल्म पीके के शूटिंग शुरू होने से पहले आमिर खान हर दिन लगभग 10–15 पान का खाते थे. इसका मकसद सिर्फ उनके किरदार की प्रामाणिकता बढ़ाना था ताकि उनके होंठ नैचुरल रूप से लाल दिखाई दे. इस तैयारी को और आसान बनाने के लिए सेट पर हमेशा एक पानवाला मौजूद रहता था, जो उन्हें पूरे दिन पान देता था.

Aamir khan in pk, film- instagram

PK Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?

‘पीके’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘पीके’ ने दुनियाभर में 792 करोड़ का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म ने भारत में 340.80 करोड़ का नेट कलेक्शन और 489 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया, जबकि ओवरसीज मार्केट से भी फिल्म ने शानदार 303 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये था और ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी.

यह भी पढ़ें– आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- जब बारिश में चप्पल और शॉर्ट्स पहन कॉलेज पहुंचे आमिर खान, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >