Peddi Worldwide Records: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बन गई. बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा को पहले दिन भारत और वर्ल्डवाइड के दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. दिलचस्प बात यह है कि तेलुगु में बनी यह पैन-इंडिया फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.
पेड्डी ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका
पेड्डी ने भारत में पहले दिन 12,412 शो में 51.00 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 82.49 करोड़ और टोटल कमाई 69.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म का डंका बजा और इसने 30 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर डाली. इसके साथ टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 112.49 करोड़ पर पहुंच गया.
वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर पेड्डी ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को कर दिया चकनाचूर
- जेलर- 96.36
- बीस्ट- 82.40
- गेम चेंजर- 80.09
- पोन्नियिन सेलवन: पार्ट I- 80.70
- पुष्पा: द राइज – पार्ट 1- 63.70
- बाहुबली: द बिगिनिंग- 19.16
- वेट्टैयन- 64.02
- एल2: एमपुराण- 67.34
- गदर 2- 53.32 करोड़
- सिकंदर- 41.20 करोड़
पेड्डी के बारे में
बुच्ची बाबू सना की ओर से निर्देशित, वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू की ओर से निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स की ओर से प्रस्तुत, पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों की टोली है. ‘पेड्डी’ एक दृढ़ निश्चयी ग्रामीण की कहानी है, जो खेल के माध्यम से अपने समुदाय को एकजुट करता है और शक्तिशाली लोगों के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म की रिलीज के बाद, चिरंजीवी ने राम चरण और पूरी टीम को बधाई दी.
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर राम चरण की फिल्म ने मचाया गदर, कलेक्शन जान हो जाएंगे हैरान
