Peddi Worldwide Collection: साउथ स्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी है. 4 जून को रिलीज हुई पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर के बावजूद, पेड्डी ने टिकटों खिड़कियों पर अपना दबदबा कायम रखा है. वीकेंड में स्पोर्ट्स ड्रामा ने कितनी कमाई की है, आइये जानते हैं.
पेड्डी ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले वीकेंडे पर पेड्डी ने वर्ल्डवाइड 292.5 करोड़ की जबरदस्त कमाई की. वहीं भारत में इसने 9,068 शोज से शानदार प्रदर्शन करते हुए 31.90 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही कुल कमाई 157.15 करोड़ और ग्रॉस 187.02 करोड़ तक पहुंच गई है.
पेड्डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पेड प्रीव्यू- 18.50 करोड़
- पहला दिन- 51.00 करोड़
- दूसरा दिन- 26.90 करोड़
- तीसरा दिन- 28.85 करोड़
- चौथा दिन- 31.90 करोड़
- कुल कमाई- 157.15 करोड़
पेड्डी को लेकर क्यों मचा हुआ है इतना बवाल?
एक तरफ “पेड्डी” बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, दूसरी तरफ फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. सबसे ज्यादा चर्चा जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर हो रही है, जिसे लेकर इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि कुछ सीन्स में उनके लुक्स और ग्लैमर पर जरूरत से ज्यादा फोकस किया गया. निर्देशक बुची बाबू सना ने अपनी गलती मानी थी और कहा कि उन्होंने जानबूझकर यह नहीं किया. फिल्म में बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा और कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार जैसे दमदार कलाकार दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Krrish 4 के लिए ऋतिक रोशन ने की 500 करोड़ की डिमांड? राकेश रोशन बोले- समय लगता है
