Param Sundari OTT Release: थिएटर्स के बाद सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी अब ओटीटी पर, जानें मुफ्त में कब और कहां देखें ये रोमांटिक ड्रामा

Param Sundari OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ अब ओटीटी पर मुफ्त में उपलब्ध है. आइए आपको इसके डिटेल्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

Param Sundari OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद, अब मुफ्त में ओटीटी डेब्यू कर चुकी है. इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला. हालांकि, सिद्धार्थ और जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस बीच अगर आपने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया था, तो आइए आपको इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताते हैं.

कब और कहां देखें परम सुंदरी?

शुक्रवार को प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी साझा की. प्लेटफॉर्म ने फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “परम, सुंदरी के प्यार में और हम परम सुंदरी के प्यार में. #ParamSundariOnPrime. अभी देखें.”

इसका मतलब है कि अब यह फिल्म 24 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

क्या है फिल्म की कहानी?

तुषार जलोटा के निर्देशन और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘परम सुंदरी’ की कहानी दिल्ली के एक जोशीले पंजाबी युवक परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की है, जो एक एआई ऐप के माध्यम से अपने जीवनसाथी की तलाश करता है. उसकी यह डिजिटल खोज उसे केरल की एक दक्षिण भारतीय लड़की सुंदरी (जान्हवी कपूर) तक ले जाती है.

दो अलग-अलग संस्कृतियों का यह टकराव हंसी-मजाक, भावनाओं और प्यार से भरी एक मनमोहक यात्रा में बदल जाता है. फिल्म में संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और इनायत वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

परम सुंदरी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.31 करोड़ रुपए कमाए. जबकि, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 84.29 करोड़ तक पहुंचा है. इस तरह छोटे बजट की यह फिल्म एवरेज मानी गई.

यह भी पढ़ें: Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म ने एक और रिकॉर्ड किया नाम, 4 दिनों में ‘धड़क 2’ को दी मात, अगला टारगेट राजकुमार राव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >