Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ ने रचा इतिहास, 2 हफ्ते में अजय देवगन की फिल्म के लाइफटाइम को दी मात

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की फिल्म ने ₹50.25 करोड़ की कमाई कर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को पीछे छोड़ा और सिद्धार्थ की टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाई है. आइए पूरी रिपोर्ट जानते हैं.

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है. रिलीज के शुरुआती दिनों में मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा और अब यह 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.

इस फिल्म ने न सिर्फ अपना नाम हिट फिल्मों की सूची में दर्ज करवाया, बल्कि 2 हफ्ते में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की 2025 की मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2 (47.03 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं, ‘परम सुंदरी’ ने मिलाप जावेरी की 2019 की फिल्म ‘मरजावां’ को पछाड़ते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 फिल्मों में जगह बना ली है.

‘परम सुंदरी’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • डे 1 (शुक्रवार): ₹7.25 करोड़
  • डे 2 (शनिवार): ₹9.25 करोड़
  • डे 3 (रविवार): ₹10.25 करोड़
  • डे 4 (सोमवार): ₹3.25 करोड़
  • डे 5 (मंगलवार): ₹4.25 करोड़
  • डे 6 (बुधवार): ₹2.85 करोड़
  • डे 7 (गुरुवार): ₹2.60 करोड़
  • डे 8 (शुक्रवार): ₹1.75 करोड़
  • डे 9 (शनिवार): ₹2 करोड़
  • डे 10 (रविवार): ₹2.5 करोड़
  • डे 11 (सोमवार): ₹0.75 करोड़
  • डे 12 (मंगलवार): ₹0.90 करोड़
  • डे 13 (बुधवार): ₹0.60 करोड़
  • डे 14 (गुरुवार): ₹0.55 करोड़
  • डे 15 (शुक्रवार): ₹0.30 करोड़
  • डे 16 (शनिवार): ₹0.55 करोड़
  • डे 17 (रविवार): ₹0.65 करोड़

कुल कलेक्शन: ₹50.25 करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 फिल्में (भारत नेट कलेक्शन)

  1. एक विलेन (2014) – ₹105.76 करोड़
  2. ब्रदर्स (2015) – ₹82.49 करोड़
  3. कपूर एंड संस (2016) – ₹73.22 करोड़
  4. स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) – ₹70 करोड़
  5. परम सुंदरी (2025) – ₹50.25 करोड़

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कितना आगे बढ़ पाती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है. ऐसे में इसका ज्यादा दिन तक फिल्म का टिकना नामुकिन लग रहा है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘मिराय’, ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ या ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’? बॉक्स ऑफिस पर कौन फिसड्डी, कौन अव्वल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >