Param Sundari Box Office Records: परम सुंदरी ने ने सुस्त कमाई के साथ बनाया रिकॉर्ड, तोड़ डाला इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ने 6 दिन में 37.10 करोड़ कमाए. कम बजट में बनी यह फिल्म जाह्नवी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी.

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है. म्यूजिकल लव स्टोरी और बेहतरीन गानों की वजह से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. इस बीच इसने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

परम सुंदरी का छठे दिन (बुधवार) का कलेक्शन

Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही ‘परम सुंदरी’ की 6 दिनों की कुल कमाई 37.10 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म की दिनवार कमाई (Day Wise Collection)

  • Day 1 (शुक्रवार): 7.25 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): 9.25 करोड़
  • Day 3 (रविवार): 10.25 करोड़
  • Day 4 (सोमवार): 3.25 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): 4.25 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): 2.85 करोड़

कुल कमाई (6 दिन): 37.10 करोड़

जाह्नवी कपूर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘परम सुंदरी’

कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद ‘परम सुंदरी’ ने जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (35.14 करोड़) को पछाड़ दिया है और यह उनकी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बन गई है.

जाह्नवी कपूर की टॉप फिल्म्स

  • देवरा – 292.71 करोड़
  • धड़क – 73.52 करोड़
  • परम सुंदरी – 37.10 करोड़ (6 दिन तक)

चेन्नई एक्सप्रेस से तुलना पर क्या बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तुलना को पॉजिटिव रूप से लिया. उन्होंने कहा, “हमें इस तुलना से कोई दिक्कत नहीं है, मुझे लगता है कि ये एक तारीफ ही है. मुझे वो फिल्म बहुत पसंद है और मैं रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैन हूं. लोग कुछ चीजों को उनसे जुड़ी पुरानी यादों के कारण याद रखते हैं, हालांकि मुझे नहीं लगता कि दोनों फिल्में एक जैसी हैं. शाहरुख सर ने दिल्ली के किसी शख्स का किरदार नहीं निभाया था और वो केरल में नहीं थे. जाह्नवी फिल्म में आधी मलयालम और आधी तमिलियन का किरदार निभा रही हैं, लेकिन इससे तुलना होना बिल्कुल एक तारीफ की तरह है.”

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Advance Booking: ओपनिंग में बॉक्स ऑफिस की ‘बागी’ बनेगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में खुले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >