Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ-जाह्नवी की 'परम सुंदरी' ने ओपनिंग वीकेंड पर किया कमाल, एक झटके में तोड़ दिए 23 रिकॉर्ड

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 26.75 करोड़ की कमाई कर 23 रिकॉर्ड तोड़ दिए. जानें 3 दिन की कमाई और पूरी रिपोर्ट.

Param Sundari Box Office Records: साल 2025 बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद रोमांचक साबित हो रहा है. इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक झटके में 23 रिकॉर्ड तोड़ डाले. तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी रिलीज के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ऐसे में आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

तीन दिन में कितना कलेक्शन किया ‘परम सुंदरी’ ने?

  • Day 1 (शुक्रवार) – ₹7.25 करोड़
  • Day 2 (शनिवार) – ₹9.25 करोड़
  • Day 3 (रविवार) – ₹10.25 करोड़

कुल 3 दिन का कलेक्शन: ₹26.75 करोड़

2025 की कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

  • सन ऑफ सरदार 2- 24.75 करोड़ रुपये
  • धड़क 2-11.97 करोड़ रुपये
  • महावतार नरसिम्हा- 16.56 करोड़ रुपये
  • निकिता रॉय- 86 लाख रुपये
  • मालिक- 15.02 करोड़ रुपये
  • आंखों की गुस्ताखियां- 1.26 करोड़ रुपये
  • मेट्रो इन दिनों- 18.65 करोड़ रुपये
  • मां- 18.43 करोड़ रुपये
  • केसरी वीर- 88 लाख रुपये
  • कंपकंपी- 92 लाख रुपये
  • द भूतनी- 4.72 करोड़ रुपये
  • फुले-1.05 करोड़ रुपये
  • ग्राउंड जीरो- 5.20 करोड़ रुपये
  • द डिप्लोमैट- 13.45 करोड़ रुपये
  • क्रेजी-4.25 करोड़ रुपये
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव-1.82 करोड़ रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी-5.28 करोड़ रुपये
  • बैडएस रवि कुमार-9.72 करोड़ रुपये
  • लवयापा-4.75 करोड़ रुपये
  • देवा-19.43 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी-12.26 करोड़ रुपये
  • आजाद-4.75 करोड़ रुपये
  • फतेह-10.71 करोड़ रुपये

फिल्म का बजट और कहानी

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘परम सुंदरी’ का निर्माण करीब ₹60 करोड़ की लागत से हुआ है. सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने अपने बजट का लगभग 30% वसूल कर लिया है. फिल्म की कहानी उत्तर भारत के लड़के परम और दक्षिण भारत की लड़की सुंदरी की लव स्टोरी पर आधारित है.

यह भी पढ़े: Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमाने के बाद सुस्त, टोटल कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >