काजोल संग इस पाकिस्तानी एक्टर ने शूट किया किसिंग सीन, बताया- उस दिन सेट पर अजय देवगन नहीं थे…

‘द गुड वाइफ’ में अली खान, काजोल के बॉयफ्रेंड का रोल निभा रहे है. नादिर अली के पॉडकास्ट में उन्होंने माना कि 90 के दशक से काजोल पर क्रश था और वो उनके बहुत बड़े फैन रहे है. सीरीज में एक किसिंग सीन था, जिसे लेकर उन्होंने बात की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में नजर आई थी, जिसमें वो एक मां के किरदार में दिखी. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला, लेकिन हर बार की तरह एक्ट्रेस ने अपनी एक्ंटिग से सबको इम्प्रेस कर दिया. काजोल इन दिनों ‘द गुड वाइफ’ के हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा में है. इसमें उनके साथ ब्रिटिश- पाकिस्तानी एक्टर अली खान काम कर रहे है. अली ने एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस संग किसिंग सीन शूट को लेकर बात की.

‘द गुड वाइफ’ में अली खान- काजोल

‘द गुड वाइफ’ में अली खान, काजोल के बॉयफ्रेंड का रोल निभा रहे है. नादिर अली के पॉडकास्ट में उन्होंने माना कि 90 के दशक से काजोल पर क्रश था और वो उनके बहुत बड़े फैन रहे है. सीरीज में एक किसिंग सीन था, जिसे लेकर उन्होंने बात की. एक्टर ने बताया, ये किस स्क्रिप्ट में था इसलिए उन्हें यह करना पड़ा. उन्होंने बताया कि ये सीन जिस दिन शूट हुआ, जिस दिन अजय देवगन सेट पर मौजूद नहीं थे.

कैसे शूट हुआ किसिंग सीन?

अली खान ने बताया, ये एक फ्रेंच किस था, जिसके बारे में मैंने और काजोल ने डिस्कस किया था कैसे इसे शूट करना है. निर्देशक ने ये सीन एक बन्द कमरे में शूट करने का फैसला लिया, ताकि दोनों एक्टर्स सहज हो सके. शूटिंग के दौरान कुछ ही लोग मौजूद थे. अली ने कहा, एक पैसे की शर्मिंदगी, या हिचकिचाना कुछ नहीं. इतने प्रोफेशनल तरीके से वो सूट हुआ है. और जब हमने शूट कर लिया, क्योंकि 3-4 बार हमने रिहर्स किया किस ना, इतनी परफेक्ट तरीके से शूट हुआ कि हमने शॉट दिया.

Also Read: काजोल की भाभी बनेंगी कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती? शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात
‘द गुड वाइफ’ में होंगे ये एक्टर

अली खान ने बताया कि ये बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से हुआ. ‘द गुड वाइफ’ अजय देवगन के प्रोडक्शन तले बन रही है. बता दें कि काजोल के अलावा इसमें शीबा चड्ढा और कुब्रा सेत भी है. वहीं, अगर अजय देवगन की फिल्मों के बारे में बात करें तो वो जल्द ही फिल्म भोला में नजर आएंगे. उनकी पिछली फिल्म दृश्यम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >