Padma Bhushan Award: मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप ने पद्म भूषण मिलने पर व्यक्त की खुशी, जानें क्या कहा, VIDEO

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उषा उत्थुप और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. पुरस्कार जीतने पर मिथुन और उषा ने खुशी जाहिर की.

Padma Awards 2024: सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी ने दिग्गज गायिका उषा उत्थुप और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया. इस दौरान राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे. उषा उत्थुप ने पुरस्कार मिलने पर अपने दिल की बात कही. दोनों सेलेब्स ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की. चलिए आपको बताते हैं दोनों स्टार्स ने क्या कहा.


पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती क्या बोले
मिथुन चक्रवर्ती को कला क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार मिला है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पुरस्कार मिलने पर कहा, ”खुशी बहुत है इस बात कि क्योंकि जो चीज ना मंगने पर मिले ना तो उसकी बात कुछ और ही है. मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी किसी से कुछ नहीं मांगा. मैं खुश हूम. इतना सम्मान मिलने पर खुश हूं. जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण पुरस्कार दिया जा रहा है, एक मिनट के लिए मैं चुप हो गया था क्योंकि मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी.”


उषा उत्थुप ने पद्म भूषण मिलने पर कहा- मेरी आंखों से आंसू छलक रहे
वहीं, उषा उत्थुप ने पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर एएनआई को बताया, “मैं बहुत-बहुत खुश हूं और मेरी आंखों से आंसू छलक रहे है. मेरी लाइफ का ये बहुत बड़ा पल है. इससे ज्यादा और क्या चाहिए. मुझे इतना अच्छा लग रहा है क्योंकि अगर क्लासिकल सिंगर हो तो, डांसर हो, या अपने आर्ट में हो तो अवॉर्ड मिल जाएगा. लेकिन हमारे साधारण लोग है और इसलिए पद्म पुरस्कार के लिए चुना जाना बहुत बड़ी बात है.” बता दें कि उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है, जिसमें हरि ओम हरि, वन टू चा चा चा, डार्लिंग जैसे गाने है.

Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >