Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर

Operation Sindoor Movie: निकी विक्की भगनानी फिल्म्स ने बीते दिनों ऑपरेशन सिंदूर फिल्म की अनाउंसमेंट की. हालांकि इसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई. जिसके बाद डायरेक्टर ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी.

Operation Sindoor Movie: निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने ऑपरेशन सिंदूर फिल्म की अनाउंसमेंट की. मूवी इसी नाम से भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर आधारित है. फिल्म की घोषणा के बाद निर्देशक उत्तम माहेश्वरी को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सावर्जनिक तौर पर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका इरादा इस गंभीर स्थिति में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.

उत्तम माहेश्वरी ने ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा करने पर मांगी माफी

उत्तम माहेश्वरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक फिल्म की घोषणा करने के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं. मेरा इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या भड़काना नहीं था. मैं हमारे सैनिकों और नेतृत्व के साहस, बलिदान और शक्ति से अभिभूत हूं और बस इस शक्तिशाली कहानी को प्रकाश में लाना चाहता था. हालांकि, मैं समझता हूं कि समय और संवेदनशीलता ने कुछ लोगों को असहज या पीड़ा पहुंचाई होगी. इसके लिए, मुझे गहरा खेद है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह पूरे देश की भावना है और वैश्विक स्तर पर देश की एक सामाजिक छवि है. हमारा प्यार और प्रार्थनाएं हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ-साथ उन बहादुर योद्धाओं के साथ रहेंगी, जो हमें एक नई सुबह देने के लिए दिन-रात सीमा पर लड़ रहे हैं.”

ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर में क्या दिखा खास

पोस्टर में वर्दी पहने हुए बालों में सिंदूर लगाए एक महिला सैनिक को दिखाया गया है. उसने राइफल भी पकड़ रखा है. युद्ध और संघर्ष की बैकग्राउंड पर आधारित, पोस्टर साहस, बलिदान और देशभक्ति के विषयों को दर्शाता है. फिल्म के कलाकारों की घोषणा अभी बाकी है और इसका निर्देशन उत्तम माहेश्वरी करेंगे.

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में

इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि 15 फिल्म निर्माता और बॉलीवुड स्टूडियो ऑपरेशन सिंदूर टाइटल को रेजिस्टर कराने के लिए दौड़ पड़े थे. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की ओर से प्रकाशन में इसकी पुष्टि की गई थी. ऑपरेशन सिंदूर की बात करें तो सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ स्थानों पर 24 मिसाइल हमले किए. रिकॉर्ड के अनुसार, हवाई हमले में 70 आतंकवादी मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर नामक यह ऑपरेशन कथित तौर पर पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में किया गया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में 26 नागरिकों की जान चली गई थी.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 का ब्लॉकबस्टर टीजर अचानक यूट्यूब से डिलीट, वजह जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >