OMG एक्टर गोविंद नामदेव का खुलासा, बताया इस वजह से एक साधु ने उन्हें पीटा था

बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव ने अपने बचपन का किस्सा शेयर किया. एक्टप ने बताया, हमारा एक दोस्तों का ग्रुप था और रविवार को सागर में एक नदी के किनारे घूमने जाते थे. वहां पर एक झील था और हम उसका पानी पीते और खेलते थे.

अपने 32 साल के फिल्मी करियर में गोविंद नामदेव ने कई मूवीज में काम किया है. गोविंद हाल ही में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आए थे. उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए है, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया. इसमें बैंडिट क्वीन में ठाकुर, सरफरोश में वीरन से लेकर ओएमजी में सिद्धेश्वर महाराज शामिल है. उन्होंने अपने बचपन का किस्सा बताया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.

गोविंद नामदेव ने शेयर किया किस्सा

गोविंद नामदेव ने हाल ही में एक किस्सा शेयर कर अपने फिल्म ओह माय गॉड के उस किरदार के बारे में बताया, जिसे उन्होंने निभाया था. एक्टर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, ओह माय गॉड में मैंने जो किरदार निभाया है- मैंने ऐसा व्यक्ति तब देखा था जब मैं 10-11 साल का था. हमारा एक दोस्तों का ग्रुप था और रविवार को सागर में एक नदी के किनारे घूमने जाते थे. वहां पर एक झील था और हम उसका पानी पीते और खेलते थे.

गोविंद नामदेव ने कही ये बात

गोविंद नामदेव ने आगे बताया, एक दिन एक साधु ने हमें डांटते हुए कहा, मैं इस पानी का उपयोग अपने शिवलिंग को स्नान कराने के लिए करता हूं. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस पानी को गंदा करने की? उन्होंने हमें दोबारा ऐसा कभी नहीं करने के लिए कहा. लेकिन हम लोग नहीं माने. एक दिन में वहां पानी पी रहा था तो एक हाथ ने ने मेरी गर्दन पकड़ी और मुझे पीछे खींच लिया. उसके बाद उन्होंने मेरी छड़ी से पिटाई की. उसकी आंखें लाल थी और वह गुस्से से जल रहा था. मुझे वह गुस्सा याद आया और जब मुझे वह किरदार मिला तो मैंने तुरंत उसे उस बाबा से जोड़ दिया.

Also Read: Adipurush: भारत में इस दिन से शुरू होगी आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग,रणबीर कपूर ने खरीदे इतने हजार टिकट,जानिए वजह

गोविंद नामदेव की फिल्में

गोविंद नामदेव ने ‘बैंडिट क्वीन’, ‘विरासत’, ‘कच्चे धागे’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘सरफरोश’, ‘विरासत’, ‘वांटेड’, ‘सिंघम’, ‘राधे’, ‘भूल भुलैया 2’, आजम जैसी फिल्मों में काम किया है. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्टर वो लड़की है कहां, खूबसूरत पड़ोसन है. इसके अलावा वो वेब सीरीज छोटा यादव को लेकर उत्साहित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >