Dream Girl 2 से नुसरत भरूचा को क्यों किया गया रिप्लेस? आयुष्मान खुराना ने कह दी बड़ी बात

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे हैं, जबकि पहले पार्ट में अनन्या की जगह नुसरत भरूचा थी. नुसरत की जगह अनन्या को लेने पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी.

Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल की अगली कड़ी ड्रीम गर्ल 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे हैं, जबकि पहले पार्ट में अनन्या की जगह नुसरत भरूचा थी. नुसरत को फिल्म में रिप्लेस करने पर आयुष्मान ने कहा, यह ड्रीम गर्ल का ऑर्गेनिक सीक्वल है. हमें एक अलग फिल्म का चयन करना था और अनन्या इस भूमिका में फिट बैठी. मुझे लगता है कि वह बहुत साहसी हैं और फिल्म में वैल्यू जोड़ती हैं. जिस तरह से उन्होंने फिल्म में मथुरा एक्सेंट लिया है, वह बेहद सराहनीय है. उनके साथ काम करना मजेदार रहा और मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करना पसंद करूंगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >