Sooryavanshi की रिलीज के बारे में नहीं सोच रहा ...जानिए रोहित शेट्टी ने ऐसा क्यों कहा

Rohit Shetty on sooryavanshi release: निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बतौर होस्ट एक बार फिर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) में नज़र आनेवाले हैं. इस रियलिटी शो के लॉन्चिंग के वक़्त रोहित शेट्टी ने अपनी डेढ़ साल से अधिक समय से अटकी फ़िल्म सूर्यवंशी की लगातार आगे बढ़ रही रिलीज पर बात करते हुए कहा कि उन्हें फ़िल्म की बढ़ती रिलीज का फीयर नहीं है क्योंकि हम उसके बारे में सोच ही नहीं रहे हैं. इसका जवाब किसी के पास है ही नहीं कि थिएटर कब खुलेंगे. जब जवाब ही नहीं तो सोचना क्यों.

रोहित शेट्टी कहते है, अब तो कोरोना के तीसरी लहर की भविष्यवाणी हो रही है. फिलहाल हम सिर्फ इंतज़ार कर सकते हैं. मैं सर्कस फ़िल्म की एडिटिंग में बिजी हूं. काम करते रहना महत्वपूर्ण है. वो फिर आपको ज़्यादा सोचने नहीं देता है.

https://www.instagram.com/p/B5fV2TwhzWP/

फ़िल्म डेढ़ साल से रिलीज के लिए रुकी है क्या आपको कहानी और उसके ट्रीटमेंट के पुराने होने का डर है. इस बात पर रोहित शेट्टी ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है,आप गोलमाल वन भी देखोगे तो आपको पुरानी नहीं लगेगी. जबकि वो 15 साल पुरानी फ़िल्म है. रोहित शेट्टी ने ये भी बताया कि वो सूर्यवंशी को ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे.

Also Read: कंगना रनौत को हूबहू कॉपी करती दिखी है ये ‘छोटी कंगना’,तसवीरें देखकर एक्ट्रेस ने पूछा-तू पढ़ाई भी करती है या…

सूर्यवंशी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म है. यह रोहित शेट्टी की पुलिस पर आधारित सिंघम, सिंम्बा के बाद तीसरी फ्रेंचाइजी फ़िल्म कही जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साहित है और इसके रिलीज होने का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे है.

Also Read: Filhaal 2 में भूमि पेडनेकर? KISS करते वक्त अक्षय कुमार की बदल गई एक्ट्रेस, VIDEO देखकर हो जाएगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: कोरी

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >