No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

No Entry 2: कुछ समय पहले, ऐसी खबरें आने लगी थीं कि दिलजीत दोसांझ ने निर्माताओं के साथ क्रिएटिव मतभेदों के कारण वरुण धवन और अर्जुन कपूर स्टारर नो एंट्री 2 से किनारा कर लिया है. अब डायरेक्टर अनीस बज्मी ने क्लियर कर दिया है कि आखिरकार एक्टर ने मूवी को क्यों छोड़ा.

No Entry 2: नो एंट्री एक ऐसी फिल्म थी, जिसने दर्शकों को हंसी का ओवरडोज दिया. फैंस आज भी कॉमेडी ड्रामा को ओटीटी पर एंजॉय करते हैं. इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्माताओं ने हाल ही में नो एंट्री 2 की अनाउंसमेंट की. कहा जा रहा था कि सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में होंगे. हालांकि कुछ हफ्ते पहले खबर आई कि दिलजीत ने क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म से किनारा कर लिया है. अब, निर्देशक अनीस बज्मी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

अनीस बज्मी ने दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

निर्देशक अनीस बज्मी ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा कि वह दिलजीत के बाहर निकलने से ‘परेशान’ नहीं हैं. वास्तव में, यह पहली बार नहीं है कि उन्हें ऐसे अभिनेता के साथ काम करना पड़ रहा है, जो मूल कास्टिंग निर्णय का हिस्सा नहीं था. डायरेक्टर ने कहा, “मैं बस खुश हूं कि फिल्म बन रही है. इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है. इस समय, वो ही हो रहा है जो ऊपर वाला चाहता है. मैं बहुत ईमानदारी से काम करता हूं और बाकी सब भगवान पर छोड़ देता हूं. ऐसा नहीं है कि मैंने केवल उन अभिनेताओं के साथ काम किया है, जो अब तक की मेरी फिल्मों में मेरी पहली पसंद रहे हैं. कई बार एडजस्टमेंट करना पड़ता है.”

सफाई देने में भरोसा नहीं रखते हैं अनीज बज्मी

दिलजीत के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए, अनीज ने कहा, ”हमारी आखिरी मुलाकात, जो कि दूसरी बार थी, 10 मिनट तक चली. हम उनकी तारीखों पर चर्चा कर रहे थे, क्योंकि कुछ आगे-पीछे हो रहा था.” उन्होंने मुझे बताया कि वह अपनी तारीखें एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. बोनी जी भी वहां थे, चूंकि यह एक बड़ी फिल्म है, इसलिए जो कुछ भी होता है वह खबर बन जाता है. मुझे ये चीजें करने की आदत है और मैं ऐसी चीजों को खुद को परेशान नहीं करने देता. मैं कभी सफाई नहीं देता, जो होना है, वो ही होगा और जो होगा, अच्छा ही होगा.

दिलजीत संग अपने रिश्ते पर क्या बोले अनीज बज्मी

हालांकि नो एंट्री 2 से बाहर होने से दिलजीत संग अनीज बज्मी का रिश्ता खराब नहीं हुआ है. डायरेक्टर ने कहा, “दिलजीत एक बहुत ही ईमानदार इंसान हैं और वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं. अपने पूरे जीवन में, मैं उनसे सिर्फ 20 मिनट के लिए मिला हूं. पहली बार मैं उनसे तब मिला था जब मैं उन्हें स्क्रिप्ट सुनाने गया था. उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी और कहा कि कहानी समझ गया हूं, आप पिक्चर बना रहे हैं. तीन हीरो हैं, कॉमेडी है. वह तुरंत फिल्म करने के लिए तैयार हो गए.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की वजह से 7 साल बाद फिर से मिलेंगे अभीरा-अरमान, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >