Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'प्रथम संकल्प' इवेंट में चुनिंदा लोगों को दिखाया गया. इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे. कार्यक्रम में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने पहली बार खुलकर बताया कि उन्होंने भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर और माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को ही क्यों चुना.
Nitesh Tiwari on Casting Ranbir and Sai: 'एक कलाकार की आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं'
इवेंट में नितेश तिवारी ने कहा कि किसी कलाकार को चुनते समय वह सिर्फ उसकी एक्टिंग नहीं, बल्कि उसकी आंखों में दिखने वाली सच्चाई भी देखते हैं. उन्होंने कहा, "एक कलाकार की आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं. मुझे हमेशा रणबीर कपूर की आंखों में भगवान श्रीराम और साई पल्लवी की आंखों में माता सीता नजर आईं. उनकी आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं. मुझे उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है."
नितेश तिवारी का यही भरोसा था, जिसकी वजह से रणबीर कपूर और साई पल्लवी उनकी पहली पसंद बने.
Ranbir Kapoor on Lord Ram: अरुण गोविल को बताया अपनी प्रेरणा
इवेंट में रणबीर कपूर भी मौजूद रहे. आंखों में इंफेक्शन होने की वजह से उन्होंने काला चश्मा पहन रखा था. उन्होंने अपनी बात 'जय श्रीराम' बोलकर शुरू की और अरुण गोविल की जमकर तारीफ की.
रणबीर ने कहा कि बचपन से उन्होंने अरुण गोविल को भगवान श्रीराम के रूप में देखा है. अगर वह पर्दे पर श्रीराम का किरदार उनकी तरह थोड़ी-सी सच्चाई और गरिमा के साथ भी निभा पाए, तो वह अपनी मेहनत को सफल मानेंगे.
Sai Pallavi on Sita: 'देवी का किरदार निभाना आसान नहीं'
फिल्म में माता सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी ने कहा कि ऐसा किरदार मिलना उनके करियर का सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि किसी देवी का किरदार निभाना आसान नहीं होता. यह एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है. उन्होंने इस रोल के लिए मेकर्स का धन्यवाद भी किया.
Ramayana Trailer Launch: दिल्ली में दिखाया गया ट्रेलर
'प्रथम संकल्प' इवेंट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, कुनाल कपूर और अन्य कलाकार मौजूद रहे. यहां चुनिंदा लोगों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया. वहीं, 24 जुलाई 2026 को San Diego Comic-Con में इसका आधिकारिक ग्लोबल लॉन्च होगा.
Ramayana Release Date: दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Ramayana: 'हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं', सनी देओल ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोले- अभी तो सफर लंबा है
