Nishaanchi First Review: ‘जॉली एलएलबी 3’ को टक्कर देने वाली ‘निशानची’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, क्या दर्शकों को भाएगी या करेगी निराश?

Nishaanchi First Review: अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘निशानची’ 19 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म का क्लैश जॉली एलएलबी 3 से बॉक्स ऑफिस पर होगा. ‘निशानची’ का पहला रिव्यू आ गया है और इसे कितने स्टार्स मिले हैं, यहां जानिए.

Nishaanchi First Review: अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘निशानची’ के रिलीज होने में एक दिन रह गए है. मूवी कल यानी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस क्राइम ड्रामा की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 से होगी. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही है. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

‘निशानची’ का पहला रिव्यू आया सामने

गैंगस्टर ड्रामा ‘निशानची’ में ऐश्वर्य ठाकरे के साथ-साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा नजर आएंगे. फिल्म का क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने पहला रिव्यू दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, मैंने निशानची का प्रेस शो पीवीआर डायनेमिक्स, जुहू (शाम के शो) में देखा. सीधे शब्दों में कहूं तो निशानची एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव है. अनुराग कश्यप ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे कहानी कहने के मास्टर हैं. जिस तरह उन्होंने इस फिल्म को प्रस्तुत किया है, वह लाजवाब है. सच कहूं तो यह फिल्म मुझे शुरू से अंत तक पूरी तरह बांधे रही. कहानी की पकड़ इतनी मजबूत है कि शुरुआत से ही दर्शकों को जोड़ लेती है. वर्ल्ड-बिल्डिंग बेहतरीन है और कलाकारों का अभिनय इसे और असरदार बनाता है. यह फिल्म आपको पूरी तरह ध्यान लगाए रखने पर मजबूर करती है.

Nishaanchi first review

‘निशानची’ को मिले इतने स्टार्स

कुलदीप गढ़वी ‘निशानची’ के कास्ट की तारीफ करते हुए कहा कि सभी कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, जो अनुराग कश्यप की सोच के साथ पूरी तरह मेल खाती है. टेक्निकल खासियतें बताते हुए उन्होंने लिखा कि सिल्वेस्टर फोंसेका की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है. म्यूजिक अच्छा है, लेकिन यह थोड़ा कमजोर पहलू भी लगा. आरती बजाज की एडिटिंग बेहद धारदार है. अजय राय और रंजन सिंह का प्रोडक्शन वैल्यूज बेहतरीन हैं. इसके बावजूद निशानची एक मास्टरपीस है- रॉ, दमदार और यादगार. इसके साथ उन्होंने फिल्म को 5 में से 4.5 रेटिंग दिया है.

यह भी पढ़ें- The Bads Of Bollywood First Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला रिव्यू आया सामने, जानें कितने मिले स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >