स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO

नेहा कक्कड़ अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी. उन्होंने लेट से पहुंचने पर भीड़ से माफी मांगी. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नेहा स्टेज पर फूट-फूटकर रोते दिखी. दरअसल, सिंगर मेलबर्न में अपने शो के लिए तीन घंटे लेट से पहुंची. उनके लेट से आने पर भीड़ उनपर काफी नाराज हो गई. जिसके बाद सिंगर ने कॉन्सर्ट में आए लोगों से माफी मांगी. वीडियो में कहती सुनाई दे रही है कि ”आप लोग बहुत स्वीट है. आपने इतने धैर्य से मेरा इंतजार किया. इतनी देर से आप लोग वेट कर रहे हो. मैंने लाइफ में कभी किसी को वेट नहीं करवाया है. आप इतने देर से वेट कर रहे हो. मैं आप सब से माफी मांगती हूं. ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं ये शाम पूरी जिंदगी याद रखूंगी. आप लोग मेरे लिए इतना कीमती टाइम निकाल कर आए हो. मैं ये श्योर करूंगी कि मैं आप सब लोगों को डांस करा पाऊं.”

वायरल वीडियो में यूजर्स के रिएक्शन भी सुनाई दे रहे हैं, जो काफी गुस्से में है. भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कहा, अपने होटल में जाकर रेस्ट करो. जबकि एक अन्य शख्स ने कहा, बहुत अच्छी एक्टिंग. ये इंडियन आइडल नहीं है और ना आप बच्चों के साथ परफॉर्म नहीं कर रही है. एक शख्स ने कहा, हम लोग तीन घंटे से इंतजार करने लगे.

यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >