National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर शाहरुख बोले- 'वादा करता हूं…', रानी मुखर्जी- विक्रांत मैसी ने इस तरह जताई खुशी

National Film Awards 2025: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शाहरुख खान को पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. उन्होंने वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया. विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. तीनों स्टार्स ने अपनी जीत पर खुशी जताई.

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विनर्स की लिस्ट आ चुकी है. अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में पहली बार शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड मिलने के बाद से सेलेब्स और फैंस किंग खान को बधाई दे रहे हैं. शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला और उन्होंने अब एक इमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके अलावा विक्रांत मैसी को 12वीं फेल में उनके दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. आइए आपको बताते हैं तीनों ने अपनी जीत पर क्या कहा.

शाहरुख खान ने कहा- मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह कहते हैं, ‘नमस्कार. आदाब. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए एक ऐसा पल है जिसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा. राष्ट्रीय पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं है, यह मुझे याद दिलाता है कि मेरा काम मायने रखता है. यह मुझे यह संदेश देता है कि मेहनत जारी रखनी है, चलते रहना है, क्रिएटिव बने रहना है और सिनेमा की सेवा करते रहना है. मैं वादा करता हूं कि इस सम्मान को मैं किसी फिनिश लाइन की तरह नहीं बल्कि निरंतर प्रयास और सीखने के लिए ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करूंगा.’

रानी मुखर्जी बोलीं- ये मेरा पहला नेशनल अवॉर्ड है

रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला और ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है. उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर अभिभूत हूं. यह मेरे 30 साल के करियर में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है. उन्होंने यह पुरस्कार सारी मां को डेडिकेट किया और कहा, “मां के प्यार और अपने बच्चों की रक्षा के लिए उसकी क्रूरता जैसा कुछ नहीं है. मां का अपने बच्चे के लिए प्यार बिना शर्त होता है. मुझे इसका एहसास तब हुआ जब मेरा अपना बच्चा हुआ. इसलिए यह जीत, यह फिल्म बेहद भावनात्मक और व्यक्तिगत लगती है.”

विक्रांत मैसी ने कहा- शाहरुख खान जैसे दिग्गज…

विक्रांत मैसी ने कहा, आज अगर मैं ऐसा कहूं तो, एक 20 साल के लड़के का सपना सच हो गया है. मेरे अभिनय को सम्मान देने और इस फिल्म को इतने प्यार से सुझाने के लिए मैं दर्शकों का हमेशा आभारी रहूंगा. शाहरुख खान जैसे दिग्गज के साथ अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: सुनील शेट्टी ने किया अजय देवगन की फिल्म का रिव्यू, कहा- दुनिया में इतनी सारी जगहों में से…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >