सलमान खान के ‘साउथ में बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते’ वाले बयान पर नानी का करारा जवाब, बोले- कैसे सुपरस्टार बन…

Nani on Salman Khan: सलमान खान मे बीते दिनों एक स्टेटमेंट जारी किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि साउथ के दर्शक बॉलीवुड फिल्मों को नहीं देखते हैं. अब नानी ने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि अगर भाईजान की मूवीज को वैल्यू नहीं दिया जाता, तो वह सुपरस्टार कैसे बन गए.

Nani on Salman Khan: सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कहा था कि साउथ के दर्शक हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में नहीं देखते, जबकि हिंदी दर्शक साउथ फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और मूवी को देखने के लिए थियेटर में जाते हैं. अब एक इंटरव्यू में साउथ सुपरस्टार नानी ने भाईजान के इस बयान को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि साउथ में सलमान की फिल्में सांस्कृतिक रूप से कितनी महत्वपूर्ण हैं.

साउथ फिल्मों को कम महत्व दिए जाने पर क्या बोले नानी

साउथ में बॉलीवुड को कम महत्व दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर नानी ने डीएनए संग बातचीत में कहा, “हिंदी सिनेमा मूल है, साउथ सिनेमा बाद में आया. दक्षिण फिल्मों को जो प्यार मिल रहा है, वह हाल ही में मिला है, लेकिन साउथ में बॉलीवुड को जो प्यार मिला है, वह दशकों से है. अगर आप वहां किसी से पूछेंगे, ‘आपकी पसंदीदा हिंदी फिल्म कौन सी है?’, तो उनके पास अमिताभ बच्चन की मूवीज शामिल होगी. वे बहुत सारी फिल्मों के बारे में बात करेंगे. हम हमेशा हिंदी फिल्में देखते थे, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’, हैदराबाद और दूसरे दक्षिणी राज्यों में ब्लॉकबस्टर रहीं. अब हर कोई साउथ की फिल्मों को पसंद कर रहा है, लेकिन हिंदी सिनेमा को हमेशा से पूरे देश में अपनाया जाता रहा है.”

नानी ने सलमान खान के रिएक्शन पर दिया जवाब

नानी ने कहा कि साउथ के दर्शक सलमान खान को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उन्होंने सलमान के बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा, “नहीं, अगर वह साउथ में नहीं चले, तो वह कैसे सुपरस्टार बन गए? 100 परसेंट उनकी मूवीज चलती है, और हम सभी उन्हें पसंद करते हैं. हम सभी ने सलमान की बहुत सारी फिल्में देखी हैं. ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में वहां सांस्कृतिक महत्व रखती हैं. ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ हम अपनी शादियों में बजाया करते थे.”

नानी की हिट 3 होगी रिलीज

इसी बीच, नानी सैलेश कोलानू की ओर से निर्देशित अपनी एक्शन थ्रिलर हिट 3 की रिलीज के लिए तैयार हैं. फिल्म में नानी और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ भी हैं. यह 1 मई को सिनेमाघरों में आने वाली है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >