Namaste London Re-Release: होली के रंग में रोमांस का तड़का लगाने रिलीज होगी 'नमस्ते लंदन', पार्टनर संग जरूर देखें

Namaste London Re-Release: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी हिट फिल्म 'नमस्ते लंदन' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है.

Namaste London Re-Release: होली के मौके को मनोरंजन से भरपूर बनाने के लिए अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 25 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का एक जबरदस्त डोज देखें को मिलता है. यह फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है. इसकी जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है.

यहां देखें अक्षय कुमार का पोस्ट-

अक्षय कुमार ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट

अक्षय कुमार ने ‘नमस्ते लंदन’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा, “यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि #NamasteyLondon इस होली, 14 मार्च को फिर से बड़े पर्दे पर आ रही है! आइए फिर से जादू का अनुभव करें – बेहतरीन गाने, आइकॉनिक डायलॉग्स और टाइमलेस रोमांस @katrinakaif के साथ, एक बार फिर. मिलते हैं सिनेमाघरों में!”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

बॉक्स ऑफिस पर रहा शानदार परफॉरमेंस

विपुल अमृतलाल शाह की ओर से निर्देशित ‘नमस्ते लंदन’ को दर्शकों और क्रिटिक्स ने जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी थीं. लोगों ने फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी, निर्देशन, साउंडट्रैक और अभिनय की खूब तारीफ की थी. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया और साल 2007 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार हुई थी. इसके अलावा, फिल्म के विजुअल एक्सपीरियंस की भी खूब सराहना हुई. मालूम हो कि फिल्म को पंजाब, लंदन और यूके के 50 अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया गया था.

ऐसे में अगर आप होली को और भी बढ़िया बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर या परिवार के साथ इसे सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >