क्या विराट कोहली की बायोपिक में नजर आएंगे राम चरण? साउथ सुपरस्टार हैं बॉलीवुड के इस एक्टर के जबरा फैन

राम चरण साउथ के सुपरस्टार है. एक्टर की फिल्म आरआआर का नाटु-नाटु गाना हर जगह धूम मचा रहा है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि, वह एक स्पोर्ट्स फिल्म करने के इच्छुक है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बड़े पर्दे पर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने अपनी हामी भरी.

साउथ एक्टर राम चरण तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के ऑस्कर जीतने के बाद भारत लौट आए है. स्वेदश लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ. उनके चाहने वालों ने उनका स्वागत दिल खोलकर किया. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके फेवरेट एक्टर सलमान खान है. साथ ही एक्टर ने क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर अपने दिल की बात कही.

सलमान के फैन है राम चरण

राम चरण साउथ के सुपरस्टार है. एक्टर की फिल्म आरआआर का नाटु-नाटु गाना हर जगह धूम मचा रहा है. एक्टर ने इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2023 में अपने फेवरेट स्टार सलमान खान के बारे में बात की. साथ ही कबूल किया कि वो दबंग खान के फैन है. सलमान संग पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि, जब वो मुंबई में थे तो भाईजान ने उन्हें मिलने बुलाया था. उन्होंने मुझे घर पर आमंत्रित किया और वह गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता.

विराट कोहली की बायोपिक में नजर आएंगे राम चरण?

आरआरआर एक्टर राम चरण से जब पूछा गया कि वो एक ऐसी भूमिका थी जिसे वह भविष्य में निभाना चाहेंगे, तो अभिनेता ने खुलासा किया कि वह एक स्पोर्ट्स फिल्म करने के इच्छुक है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बड़े पर्दे पर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने तुरन्त जवाब दिया, वह कापी इंस्पायर करते है. मुझे लगता है, अगर मौका दिया जाए, तो यह शानदार होगा, क्योंकि मैं उनके जैसे दिखता भी हूं.

Also Read: Naatu Naatu के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित करना चाहते थे सुसाइड, एक उधार की साइकिल ने फिर ऐसे बचाई थी जान
राम चरण ने कही ये बात

वहीं, राम चरण ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं. सभी का शुक्रिया. हमें एम एम कीरावानी, एस एस राजामौली और चंद्रबोस पर गर्व है. उनकी वजह से ही हमें रेड कार्पेट पर चलने का मौका मिला और हम ऑस्कर भारत ला पाए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे सभी प्रशंसकों और भारत में उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक सभी जगह बसे लोगों का ‘आरआरआर’ देखने और ‘नाटु नाटु’ को सुपरहिट बनाने के लिए शुक्रिया. ‘नाटु नाटु’ हमारा नहीं, भारत के लोगों का गीत है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >