Naagzilla: इच्छाधारी नाग के रूप में दिखे कार्तिक आर्यन, नई फिल्म नागजिला का मोशन पोस्टर आउट

Naagzilla: तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बाद, कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने ऑफिशियल तौर पर अपने दूसरे फिल्म नागजिला: नाग लोक का पहला कांड अनाउंस कर दी है. हाई-कॉन्सेप्ट कॉमेडी 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है. प्रोड्यूसर ने इंस्टाग्राम पर नागजिला का एक धांसू मोशन पोस्टर शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा, “इंसानों वाली तस्वीरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर!#नागजिला- नाग लोक का पहला कांड…फन फैलाने आ रहा है.”

Naagzilla: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बाद कार्तिक एक बार फिर करण जौहर संग काम करने के लिए तैयार है. इस बार वह कोई रोमांटिक हीरो नहीं बनेंगे, बल्कि नाग के रूप में फैंस को इम्प्रेस करेंगे. जी हां करण जौहर ने एक नई फिल्म अनाउंस की, जो धर्मा की आम फिल्मों से काफी अलग है. वह नागजिला का निर्माण करेंगे, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखेंगे. मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी. इसे फुकरे फ्रैंचाइजी के मृगदीप सिंह लांबा ने निर्देशित किया है.

नागजिला: नाग लोक का पहला कांड में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर नागजिला: नाग लोक का पहला कांड का एक मोशन पोस्टर शेयर किया. इसमें शर्टलेस कार्तिक को सांपों से भरी एक जगह में देखा जा सकता है. उनके पैरों में सांप लिपटे हुए है. वहीं कुछ देर बाद वह खुद इच्छाधारी बन जाते हैं. कैप्शन में लिखा है, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर! #नागजिला – नाग लोक का पहला कांड… मजा फैलाने आ रहा है – प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद… नाग पंचमी पर थियेटर्स में… 14 अगस्त 2026 को सांपों के बारे में एक फिल्म के लिए तैयार हो जाइए!”

नागजिला की अनाउंसमेंट पर क्या बोले फैंस

कार्तिक आर्यन को नए जॉनर में देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”एकता कपूर के हिट सीरियल नागिन की याद आ गई… क्या नया हो सकता है, इस सस्पेंस को जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के बाद अब नाग बनेंगे कार्तिक आर्यन… एक और ब्लॉकबस्टर की तैयार है भाई साहब.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”एक और ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है.”

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन फिलहाल मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु के साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं और इस बार वे साउथ की स्टार श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म का टाइटल अभी तक मेकर्स ने सीक्रेट रखा है, लेकिन चर्चा है कि यह एक रोमांटिक म्यूजिकल है. फैंस को इस प्रोजेक्ट की पहली झलक 15 फरवरी को मिली, जब निर्माताओं ने इसका पहला लुक जारी किया. कार्तिक को एक दिल टूटे सिंगर के रूप में देखा गया, जबकि श्रीलीला ने लवर के तौर पर दिखाई दी.

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >