Munjya On TV: ओटीटी से पहले इस दिन टीवी पर डराने आ रही ‘मुंज्या’, बिट्टू के साथ आप भी डर के मारे थर-थर लगेंगे कांपने

हॉरर-कॉमेडी ‘मुंज्या’ अप आपके टीवी पर आने वाली है और इसमें अभय वर्मा और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाया है. ओटीटी के रिलीज से पहले मूवी को आप टीवी पर देख पाएंगे.

Munjya On TV: हॉरर-कॉमेडी ‘मुंज्या’ के ओटीटी रिलीज का दर्शक दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स ने अभी तक कुछ बताया नहीं है, लेकिन अब ये टीवी पर आ रहा है. जी हां, आप टीवी पर इसे फ्री में देख सकेंगे. फिल्म 7 जून को थिएटर्स में मेकर्स ने रिलीज की थी. ट्रेलर ने दर्शकों को इम्प्रेस किया था और जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों और समीक्षकों ने इसे अच्छे रिव्यूज दिए. अब ये टीवी पर किस चैनल पर आएगी, इसकी जानकारी हम आपको देते हैं.

किस दिन और किस चैनल पर आएगी ‘मुंज्या’?

शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर फिल्म ‘मुंज्या’ 24 अगस्त 2024 को चैनल स्टार गोल्ड पर रात 8 बजे आएगी. वीकेंड पर अपने परिवार के साथ फ्री में देखने का लुत्फ उठा सकते हैं.

‘मुंज्या’ के टीवी पर रिलीज होने को लेकर अभय वर्मा ने क्या कहा?

‘मुंज्या’ के टेलीविजन प्रीमियर से पहले अभय वर्मा ने मनी कंट्रोल से बातचीत में कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि पूरे देश 24 अगस्त को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर एक स्पेशल वर्ल्डवाइड टीवी फर्स्ट प्रीमियर के साथ फिल्म को टीवी पर देख पाएगा.”

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘मुंज्या’?

आदित्य सरपोतदार की फिल्म ‘मुंज्या’ ओटीटी रिलीज से पहले टीवी पर आ रही है. हालांकि अभी तक इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने नहीं आ रही है. फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा.

‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

बॉक्स ऑफिस पर ‘मुंज्या‘ ने तहलका मचा दिया था. छोटे बजट में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अभय वर्मा की मूवी ने कमाल कर दिया और हिंदी में इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई.

Also Read-Munjya के इस एक्टर ने ठुकराया था बड़े निर्देशक की फिल्म, इस वजह से नहीं बनी बात, स्टारकिड संग काम करने से चूके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >