Munjya On TV: ओटीटी से पहले टीवी पर देखें ‘मुंज्या’, देखने के लिए नहीं देने होंगे पैसे, जान लें तारीख

Munjya On TV: सुपरनैचुरल कॉमेडी हॉरर फिल्म मुंज्या अब टीवी पर आ रही है. फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इसे आप टीवी पर देखने के लिए तैयार हो जाए.

Munjya On TV: सुपरनैचुरल कॉमेडी हॉरर फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में आई थी. 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. शरवरी वाघ और अभय वर्मा की जोड़ी की केमेस्ट्री को फैंस ने पसंद किया. इस मूवी ने साल 2024 की पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली. मूवी के ओटीटी रिलीज का डेट अभी तक नहीं आया है, लेकिन फैंस के लिए गुडन्यूज है. मूवी अब टीवी पर आ रही है.

क्या ओटीटी से पहले टीवी पर आएगी मुंज्या?

मैडॉक की सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म मुंज्या, ‘स्त्री’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. ‘मुंज्या’ के रिलीज के एक वीक बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई. अब मुंज्या टीवी पर आ रही है.

‘मुंज्या’ किस दिन आएगी टीवी पर?

आप ‘मुंज्या’ को अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. 24 अगस्त को ये चैनल स्टार गोल्ड पर आएगा. इसके लिए आपके टीवी में ये चैनल आना चाहिए. तो ओटीटी से पहले आप इसे अपने टीवी में देख सकते हैं.

किस फिल्म में अब दिखेंगे अभय वर्मा?

मुंज्या एक्टर अभय वर्मा के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. मूवी में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान है. हालांकि उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है. वहीं, ये मूवी का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं और ये एक्शन से भरपूर होगी. इसका निर्माण किंग खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कर रही है.

Also Read- Munjya के इस एक्टर ने ठुकराया था बड़े निर्देशक की फिल्म, इस वजह से नहीं बनी बात, स्टारकिड संग काम करने से चूके

Also Read- Khel Khel Mein First Review: अक्षय कुमार की मूवी का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट बुक कराने से पहले जान लें कैसी है फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >