Mukesh Khanna: सोनाक्षी के बाद मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर पर साधा निशाना, कहा- रियल लाइफ में अगर वे छिछोरा और गुंडे…

Mukesh Khanna: शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब रणबीर कपूर पर निशाना साधा है. उन्होंने रणबीर के नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार को निभाने पर बात की है.

Mukesh Khanna: शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चे में रहते हैं. कुछ दिनों पहले एक्टर सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर सवाल उठाने की वजह से सुर्खियां बटोर रहे थे, जिसके बाद सोनाक्षी और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था. अब मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पर निशाना साधा है. उन्होंने नितेश तिवारी की निर्देशित ‘रामायण’ में रणबीर के भगवान राम के किरदार को निभाने पर भी बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

मुकेश खन्ना ने रामायण पर क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने मिड डे के साथ इंटरव्यू में कहा- मैं इस बारे में नहीं बोलूंगा, अगर बोलूंगा तो वो बोलेंगे कि मैं सब चीजों पर कमेंट करता रहता हूं. उन लोगों ने मेरी इमेज खराब कर दी है. मैंने हाल ही में जैकी श्रॉफ के बेटे को लेकर कमेंट किया था. मैं रूड नहीं हूं, लेकिन  जो मेरे दिमाग में होता है वही बोलता हूं. अगर वे लोग रामायण बना रहे हैं तो रणबीर से अरुण गोविल के कम्पैरिजन की बात ही नहीं हो सकती है.

‘अगर वह छिछोरे और गुंडे हैं…’

मुकेश खन्ना से आगे जब पूछा गया कि उन्हें अरुण गोविल के अलावा कोई एक्टर लगता है, जो इस किरदार को निभा सके. इसपर उन्होंने कहा, ‘अरुण गोविल ने जो किया रोल के साथ उससे एक गोल्ड स्टैंडर्ड बनता है. मैं बस वही कहूंगा कि जो भी राम का किरदार निभाए वो राम जैसा ही बने न कि रावण की तरह. अपनी रियल लाइफ में अगर वे छिछोरे और गुंडे हैं तो वो स्क्रीन पर दिखेगा. अगर आप राम का किरदार निभा रहे हैं तो आपकी पार्टी या ड्रिंक नहीं करना चाहिए, लेकिन मैं कौन होता हूं ये डिसाइड करने वाला कि राम कौन बनेगा. उन्होंने आगे कहा- जिसे भी राम के लिए कास्ट किया जाए वो याद रखें प्रभास को क्या रिएक्शन मिला था. प्रभास को पब्लिक ने एक्सेप्ट नहीं किया था, जबकि वह इतने बड़े स्टार हैं. इसलिए नहीं कि वह बुरे एक्टर हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि वह राम की तरह नहीं लग रहे थे. 

Also Read: Shatrughan Sinha: बेटी सोनाक्षी की परवरिश का मुकेश खन्ना ने उड़ाया मजाक, तो पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने लगा डाली क्लास

Also Read: सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश का मुकेश खन्ना ने उड़ाया मजाक, तो भड़की दबंग गर्ल, बोलीं- अगर भगवान राम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >