Mrunal Thakur क्यों बनीं ‘सुपर 30’ की पहली पसंद? ऑडिशन से लेकर फिल्म तक की ऐसी है कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म सुपर 30 का ऑडिशन वीडियो शेयर किया है. डायरेक्टर विकास बहल ने बताया कि क्यों वो इस रोल के लिए मृणाल से प्रभावित हुए. 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ एक्ट्रेस के रूप में थीं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने हाल ही में अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. उन्होंने 2019 में रिलीज हुई फिल्म सुपर 30 (Super 30) के अपने ऑडिशन का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस फिल्म में मृणाल ने ऋतिक रोशन के साथ काम किया था और उनके इस ऑडिशन को डायरेक्टर विकास बहल ने भी खास बताया.

ऑडिशन क्लिप और डायरेक्टर की प्रतिक्रिया

मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सुपर 30 के डायरेक्टर विकास बहल उनकी तारीफ करते नजर आए. वीडियो में विकास बहल, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से कहते हैं कि “मैं हैरान था. शुरुआत में ही लगा कि यही वो हैं. भले ही हमने 3-4 बार टेस्ट किया और बाकी लड़कियां भी थीं, लेकिन मृणाल हमेशा आगे रहीं.”

सुपर 30 में मृणाल का किरदार (Mrunal Thakur)

फिल्म सुपर 30 में मृणाल ठाकुर ने ऋतिक रोशन की प्रेमिका का किरदार निभाया था. यह फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए ‘सुपर 30’ प्रोग्राम शुरू किया, ताकि वे IIT एंट्रेंस एग्जाम में सफलता पा सकें.

ऑडिशन के समय की मजेदार बात

एक इंटरव्यू में मृणाल ने बताया कि जब उन्होंने ऑडिशन दिया, तब उन्हें पता ही नहीं था कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन हैं. करीब चार महीने बाद यह जानकारी मिली, और उनकी पहली प्रतिक्रिया थी— “इक पल का जीना…” गाना याद आ गया.

मृणाल का करियर सफर (Mrunal Thakur)

मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो कुमकुम भाग्य से की, जिसमें वह ‘बुलबुल’ के रोल से पॉपुलर हुईं. फिल्मों में उनका डेब्यू लव सोनिया से हुआ और फिर उन्होंने सुपर 30, बाटला हाउस, सीता रामम और हाय नन्ना जैसी हिट फिल्मों में शानदार एक्टिंग की.

सुपर 30 की सफलता (Super 30)

सुपर 30 12 जुलाई 2019 को रिलीज हुई और इसे प्रेरणादायक कहानी व शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही और मृणाल के करियर में अहम मोड़ साबित हुई.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >