Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ दर्शकों का दिल जीतने में रही कामयाब, ओपनिंग डे पर हुई दमदार कमाई

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Mr. And Mrs. Mahi Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म एक ऐसे कपल के बारे में है जो क्रिकेट से प्यार करते हैं. शरण शर्मा द्वारा निर्देशित मूवी को लेकर दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिखाया है. अब पहले दिन मूवी ने कितनी कमाई की, इसका आंकड़ा सामने आ गया है. बता दें कि राजकुमार और जान्हवी ने पहले भी साथ में फिल्म रूही में काम किया था.


जानें मिस्टर एंड मिसेज माही के पहले दिन का कलेक्शन
मिस्टर एंड मिसेज माही एक ऐसे कपल की कहानी है, जिसे क्रिकेट से प्यार होता है. एक असफल क्रिकेटर अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनाना चाहता है और इसमें ही कई सारे टर्न एंड ट्विस्ट आते हैं. sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए की कमाई की है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है, जिसमें फेरबदल हो सकता है. गौरतलब है कि सिनेमा लवर्स डे की वजह से 31 मई के लिए फिल्म के टिकट की कीमत 99 रुपये कर दी गई थी. इससे टिकट की बिक्री में बढ़ावा देखने को मिला था.

Mr and Mrs Mahi: नो धोनी ना कोहली, इस क्रिकेटर की फैन हैं जान्हवी कपूर, नाम जान हो जाएंगे खुश

Mr And Mrs Mahi Advance Booking: 99 रुपये में मिलेगा राजकुमार राव की फिल्म का टिकट


इतने स्क्रीन्स पर रिलीज हुई मिस्टर एंड मिसेज माही
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही 1,000 स्क्रीन पर रिलीज किए गए है. फिल्म को ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 19 मिनट है. फिल्म में जान्हवी, राजकुमार के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब, अर्जित तनेजा भी हैं. वहीं, पिछली बार राजकुमार की फिल्म ‘श्रीकांत’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म एक बायोपिक है और ये श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं. मिस्टर एंड मिसेज माही उनकी दूसरी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >