सिनेमाघरों में इस सप्ताह एंटरटेनमेंट का धमाका, जानिए कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज

इस हफ्ते थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. ‘करुप्पु’, आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’, आखिरी सवाल’ और पंजाबी फिल्म ‘शेरा’ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी.

Movies Releasing In Theatres This Week: मई के दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस सप्ताह एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज तैयार है. सूर्या की तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ से लेकर आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ तक कई फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं. आइए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

करुप्पु

‘करुप्पु’ 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। इसमें सूर्या, तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर इस फिल्म का लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं.

वधाला

‘वधाला’ एक तेलुगु थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अकेला वी. कृष्णा ने किया है. फिल्म की कहानी एक छात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक डॉक्टर में अपने दिवंगत पिता की झलक दिखाई देती है. यह जुनून धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ ले लेता है. फिल्म में जगपति बाबू, लाया और हृथिका श्रीनिवास अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म भी 14 मई को रिलीज होगी.

पति पत्नी और वो दो

पति पत्नी और वो दो कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए खास रहने वाली है. मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2019 की ‘पति पत्नी और वो’ का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी.

आखिरी सवाल

आखिरी सवाल में संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिस पर उसका छात्र पक्षपात का आरोप लगाता है. फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी, अमित साध और नीतू चंद्रा भी नजर आएंगे. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

शेरा

पंजाबी फिल्म शेरा भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है. सावियो संधू के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में परमिश वर्मा लीड रोल में हैं. यह फिल्म भी 15 मई को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- थलापति विजय के शपथ ग्रहण के बाद तृषा का पहला पोस्ट, बोलीं- प्यार हमेशा सबसे ज्यादा सुनाई देता है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >