Movies Releasing in May 2025: 'रेड 2' से 'द भूतनी' तक, मई में मिलेगी हर फ्लेवर वाली फिल्म, अभी से नोट कर लें एक-एक डेट

Movies Releasing in May 2025: इस मई महीने में कई अच्छी मूवीज रिलीज हो रही है. सबसे ज्यादा चर्चा अजय देवगन की फिल्म रेड 2 हौ, जिसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर द भूतनी से होगी. लिस्ट पूरी आप यहां चेक कर सकते हैं.

Movies Releasing in May 2025: नया महीना शुरू होने को है और साल 2025 के पहले छह महीने पूरे होने वाले हैं. इसी के साथ बॉलीवुड में कई बड़ी और चर्चित फिल्मों की रिलीज की तैयारी ज़ोरों पर है. इस मई, दर्शकों को हॉरर, कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन का शानदार तड़का देखने को मिलेगा. महीने की शुरुआत होगी दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर से. अजय देवगन की रेड 2 से संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ का बॉक्स ऑफिसपर क्लैश होगा. चलिए आपको पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं.

Raid 2

अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मूवी में अजय आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभा रहे हैं. वह एक और हाई-प्रोफाइल व्हाइट-कॉलर अपराध से मूवी में निपटते दिखेंगे. वाणी फिल्म में उनकी पत्नी का रोल निभा रही है.

The Bhootnii

संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म द भूतनी भी 1 मई को रिलीज हो रही है. इसका ट्रेलर काफी मजेदार था. फिल्म में मौनी और पलक भूतनी के रोल में दिखी हैं.

Bhool Chuk Maaf

राजकुमार राव, वामिका गब्बी की फिल्म भूल चुक माफ 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. फिल्म की कहानी ऐसी है जिसमें राजकुमार अपनी शादी से पहले एक ही दिन को बार-बार जीता है.

Abir Gulaal

फवाद खान, वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होने वाली है. हालांकि पहलगाम आतंकवादी हमले की वजह से फिल्म के रिलीज को लेकर थोड़ा अनिश्चितता बनी हुई है. वाणी इसमें गुलाल बजाज का रोल निभा रहे हैं और फवाद, अबीर सिंह को रोल निभा रहे हैं.

Kesari Veer

सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा स्टारर फिल्म केसरी वीर 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी कहानी सोमनाथ मंदिर की रक्षा योद्धाओं के बारे में है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा विदेशी आक्रमणकारियों से की है.

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >