मोहरा से लेकर बाजीगर तक, 90’s की ये फिल्में, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे क्या मूवी है…

आज हम आपको 90’s की ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे जिन्हें देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी.

Bollywood 90’s Crime-Thriller Movies: बॉलीवुड में 90’s के दौर की कई ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्में बनी हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी नजर स्क्रीन से हटाने का नाम ही नहीं लेंगे. ऐसे में आज हम आपको 90 के दशक की कुछ ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें आपको भरपूर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस लिस्ट में मोहरा से लेकर बाजीगर जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में शामिल हैं. आइए जानते हैं इसकी लिस्ट.

मोहरा

साल 1994 में रिलीज हुई मोहरा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. जिसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल और सुनील ग्रोवर भावुक भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें वह चार लोगों की कत्ल की सजा में जेल जाने वाले व्यक्ति को रिहा करवाता है.

कौन

कौन साल 1999 में रिलीज हुई एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म के सीन आपको काफी डराने वाले हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार उर्मिला मातोंडकर हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो बरसात की रात घर में अकेला है और काफी डरी हुई है.

खिलाड़ी

साल 1992 में रिलीज हुई खिलाड़ी का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है. इस फिल्म की कहानी चार दोस्त शीतल, बोनी, नीलम और राज की है. चारो दोस्त प्लानिंग करते हैं, कि हम शीतल के पिता पर प्रैंक करेंगे और कहेंगे कि उनकी बेटी का अपहरण हो चुका है और उसे छुड़ाने के लिए फिरौती के पैसे लगेंगे. लेकिन बाद में सच में शीतल की मौत हो जाती है और पूरा शक उसके तीन दोस्तो पर आ जाता है.

Also Read- Top Zombie movies on OTT: ओटीटी पर जाॅम्बी आउटब्रेक की इन फिल्मों का लुत्फ उठाएं

गुप्त

साल 1997 में राजीव राय के निर्देशन में बनी गुप्त एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. फिल्म के मुख्य कलाकार मनीषा कोइराला, बॉबी देओल और काजोल हैं. फिल्म की कहानी प्रेम ट्राईएंगल को दिखाती है. इस फिल्म में बॉबी देओल के पिता उसकी शादी मनीषा यानी शीतल से तय कर देते हैं लेकिन बॉबी काजोल से प्यार करता है और उसके लिए वह किसी भी हद तक जाने की कोशिश करता है. इसी बीच उसके पिता की मौत हो जाती है और शक बॉबी देओल पर चला जाता है.

बाजीगर

बाजीगर साल 1993 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, काजोल और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपना बदला पूरा करने के लिए एक बिजनेसमैन की बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसाता है और मार डालता है, और उस घटना को आत्म हत्या का नाम देता है. धीरे-धीरे वह उसके घर के सभी लोगों की जान लेता है.

Also Read- Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुड्डा की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >