Mirzapur The Movie Sequel: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमेक्स में बड़ा ट्विस्ट, कालीन भैया के इस खेल से खुलेगा सीक्वल का रास्ता

मिर्जापुर द मूवी के अंत में एक बड़ा ट्विस्ट आया है, जिसने फैंस के मन में सीक्वल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या गुड्डू और बबलू को गद्दी मिलेगी या वे कालीन भैया के खिलाफ खड़े होंगे?

Mirzapur The Movie Sequel: भैया, ‘मिर्जापुर’ का नाम सुनते ही दिमाग में एक ही चीज आती है- गद्दी, बदला और भौकाल! अब जब ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. फिल्म में गुड्डू भैया का अंदाज हो या कालीन भैया की चाल, हर चीज फैंस को मसाला दे रही है. लेकिन फिल्म खत्म होते-होते मेकर्स ने एक ऐसा ट्विस्ट दे दिया कि अब लोगों के दिमाग में बस एक ही सवाल घूम रहा है- क्या ‘मिर्जापुर द मूवी’ का सीक्वल आने वाला है?

फिल्म खत्म हुई, लेकिन कहानी का गेम अभी बाकी है

अब आते हैं फिल्म के उस हिस्से पर, जिसने पूरा खेल पलट दिया. शुरुआत में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) गुड्डू और बबलू के साथ मिलकर एक प्लान बनाते हैं. सामने नया विलेन होता है, जिसका किरदार रवि किशन निभा रहे हैं. कालीन भैया दोनों से वादा करते हैं कि अगर उन्होंने इस दुश्मन को हरा दिया, तो बहराइच की गद्दी उनकी होगी.

बस फिर क्या था, गुड्डू और बबलू पूरे जोश में मिशन पर लग जाते हैं. दोनों अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं और आखिरकार रवि किशन के किरदार को धूल चटा देते हैं. अब गुड्डू और बबलू को लगता है कि भाई, गद्दी तो अब पक्की है. आखिर वादा जो हुआ था. लेकिन कालीन भैया तो कालीन भैया हैं.

गुड्डू और बबलू अपना हक लेने कालीन भैया के पास पहुंचते हैं. उन्हें उम्मीद होती है कि अब उन्हें बहराइच की गद्दी मिल जाएगी. लेकिन कालीन भैया यहां पूरा गेम ही पलट देते हैं. वह साफ कह देते हैं कि गद्दी उन्हें नहीं मिलेगी. यानी जिस काम के लिए गुड्डू और बबलू ने अपनी जान तक दांव पर लगा दी, उसका इनाम तो दूर की बात, कालीन भैया ने उन्हें अपना अगला मोहरा ही बना दिया.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खुलेगा ‘मिर्जापुर द मूवी’ का खाता? थिएटर जाने से पहले जानें पूरी डिटेल

अब गुड्डू और कालीन भैया आमने-सामने होंगे?

कालीन भैया कहते हैं कि जैसे मकबूल उनके लिए काम करता है, वैसे ही गुड्डू और बबलू को भी मुन्ना भैया के नीचे काम करना होगा. अब जरा सोचिए… जिन गुड्डू और बबलू ने खुद गद्दी पाने का सपना देखा था, उन्हें किसी और के नीचे काम करने के लिए कहा जा रहा है. जाहिर है, यह बात उन्हें हजम नहीं होने वाली. खासकर बबलू को तो उसी वक्त पूरा माजरा समझ आ जाता है. उसे पता चल जाता है कि कालीन भैया ने उन्हें गद्दी देने का वादा सिर्फ अपने काम के लिए किया था.

यही वह पॉइंट है जहां से सीक्वल की पूरी कहानी निकल सकती है. क्योंकि अब सवाल सिर्फ गद्दी का नहीं है, बल्कि भरोसे और बदले का भी है. अगर गुड्डू और बबलू को वाकई गद्दी नहीं मिलती, तो क्या वे चुपचाप कालीन भैया की बात मान लेंगे? या फिर अब दोनों अपना अलग रास्ता चुनेंगे? और सबसे बड़ा सवाल- क्या गुड्डू पंडित अब कालीन भैया के खिलाफ खड़ा होगा?

यह भी पढ़ें: Mirzapur Viral Dialogues: इंटरनेट पर छाए मिर्जापुर द मूवी के ये डायलॉग्स, 7वां पढ़कर कहेंगे- गजब का भौकाल है...

क्लाइमेक्स ने दे दिया सीक्वल का फुल स्कोप

फिल्म के क्लाइमेक्स में जिस तरह से कहानी को छोड़ा गया है, उससे सीक्वल के लिए काफी जगह बनती है. गुड्डू और बबलू का कालीन भैया से टकराव और गद्दी को लेकर नया खेल आगे की कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बना सकता है.

हालांकि, यहां एक बात साफ है कि अभी ‘मिर्जापुर द मूवी’ के सीक्वल की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसलिए अभी इसे पक्का ऐलान नहीं, बल्कि फिल्म के क्लाइमेक्स से मिला एक बड़ा हिंट ही माना जा रहा है. लेकिन अगर मेकर्स सच में इसका अगला पार्ट लेकर आते हैं, तो कहानी में एक बार फिर वही गद्दी का खेल, धोखा, बदला और भौकाल देखने को मिल सकता है.

कौन-कौन आया फिल्म में?

मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित, जीतेन्द्र कुमार बबलू पंडित और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया के किरदार में नजर आए हैं. वहीं रवि किशन फिल्म में विलेन बने हैं. शाजी चौधरी ने मकबूल, रसिका दुग्गल ने बीना त्रिपाठी और श्वेता त्रिपाठी ने गोलू का किरदार निभाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >