Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ अब सिर्फ OTT की सीरीज नहीं रही. कई सालों तक दर्शकों को क्राइम, गैंगस्टर और पावर की कहानी दिखाने के बाद अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बड़े पर्दे पर आने वाली है. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सबसे खास बात ये है कि सीरीज के कई पुराने चेहरे फिल्म में वापस आ रहे हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी फिर से कालीन भैया, अली फजल गुड्डू भैया और दिव्येंदु मुन्ना भैया के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज हो चुका है और इसके बाद से ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है. तो आइए जानते हैं कि कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया और गुड्डू भैया तक, किस एक्टर को कितनी फीस मिली है.
Mirzapur The Movie Cast Fees में कौन है सबसे आगे?
रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर द मूवी' को करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिल्म में बड़े स्टार्स हैं और जाहिर है कि उनकी फीस भी कम नहीं है.
Filmii Talks की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज त्रिपाठी फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने कालीन भैया का किरदार निभाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये लिए हैं. यानी अगर सिर्फ फीस की बात करें तो कालीन भैया इस बार भी बाकी किरदारों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं.
Ali Fazal Fees: गुड्डू भैया के रोल के लिए अली फजल ने ली मोटी फीस
अब बात करते हैं गुड्डू भैया यानी अली फजल की. सीरीज में गुड्डू पंडित की कहानी ने धीरे-धीरे बड़ा मोड़ लिया और वह कालीन भैया के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक बन गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, अली फजल ने फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये फीस ली है. ट्रेलर में भी गुड्डू का वही दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर गुड्डू और कालीन भैया की टक्कर कितनी खतरनाक होती है.
Divyenndu Fees: मुन्ना भैया की वापसी के लिए कितनी फीस ली?
अब आते हैं उस किरदार पर जिसकी वापसी ने सबसे ज्यादा हंगामा मचाया है- मुन्ना भैया. सीरीज में मुन्ना भैया की मौत हो गई थी. इसके बावजूद दिव्येंदु फिल्म में वापस आ रहे हैं. यही बात फैंस को सबसे ज्यादा एक्साइट कर रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्येंदु को मुन्ना भैया के रोल के लिए करीब 3 करोड़ रुपये मिले हैं. यानी किरदार की कहानी खत्म होने के बाद भी मुन्ना भैया ने फिल्म में जोरदार कमबैक कर लिया है.
Jitendra Kumar Fees: बाबलू बनकर कितनी कमाई करेंगे जितेंद्र कुमार?
‘मिर्जापुर’ में बाबलू पंडित का किरदार पहले विक्रांत मैसी ने निभाया था. हालांकि सीरीज में बाबलू की मौत हो गई थी. अब फिल्म में इस किरदार को जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, जीतेन्द्र कुमार को फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस मिली है. यानी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में एक बार फिर बाबलू की एंट्री होने वाली है, लेकिन इस बार चेहरे में बदलाव देखने को मिलेगा.
Shweta Tripathi Fees: गोलू बनकर श्वेता की कितनी कमाई?
श्वेता त्रिपाठी फिल्म में एक बार फिर गोलू गुप्ता के किरदार में नजर आएंगी. गोलू का किरदार सीरीज के दौरान काफी मजबूत हुआ था और अब फिल्म में भी उनकी भूमिका अहम बताई जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता त्रिपाठी को करीब 95 लाख रुपये फीस मिली है. भले ही यह रकम पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फीस से कम है, लेकिन गोलू का किरदार कहानी में काफी इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है.
Mirzapur The Movie Cast: फिल्म में और कौन-कौन आएगा नजर?
फिल्म में सिर्फ पुराने चेहरे ही नहीं हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट में कई नए और जाने-पहचाने कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.
इनमें रवि किशन की एंट्री काफी खास है. ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी और रवि किशन के बीच टकराव देखने को मिलता है, जिसे फिल्म का बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है.
