Box Office Report: मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश या टॉक्सिक, बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट कौन फुस्स, देखें कमाई

Box Office Report: हनुमान अंश, मिर्जापुर द मूवी और टॉक्सिक के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. ऑडियंस थियेटर में कौन सी फिल्म के टिकट को खरीद रहे हैं. आइये जानते हैं.

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों 3 बड़ी फिल्मों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जहां 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश, पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर द मूवी और यश की टॉक्सिक को जबरदस्त टक्कर दे रही है.

मिर्जापुर द मूवी ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है. 10,570 शोज के साथ मूवी ने 15.50 करोड़ का कलेक्शन चौथे दिन किया है. इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल इंडिया ग्रॉस 130.97 करोड़ और नेट 109.25 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआय डे 4 पर इसने 2.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस 22.50 करोड़ हो गया. वर्ल्डवाइड मूवी ने 153.47 करोड़ कमाए.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश ने छापे इतने नोट

हनुमान अंश थियेटर्स में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. 32वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसने 7,343 शोज के जरिए 9.50 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 155.65 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 131.63 करोड़ हो गया.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल

यश की टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन ही बुरा हाल है. मूवी ने 1,354 शोज से 0.66 करोड़ कमाए. इसके साथ ही इसका अब तक का टोटल कलेक्शन 294.09 करोड़ पहुंच गया है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 246.41 करोड़ हो चुका है. वर्ल्डवाइड मूवी का 337.39 करोड़ हो चुका है.

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ या ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर किसका भौकाल और कौन पीछे?

यहां देखें तीनों फिल्मों के कमाई

टॉक्सिक डे 13- 0.66 करोड़हनुमान अंश डे 32- 9.50 करोड़मिर्जापुर द मूवी डे 4- 15.50 करोड़
टोटल कलेक्शन- 246.41 करोड़टोटल कलेक्शन- 131.63 करोड़ टोटल कलेक्शन- 109.25 करोड़

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म की स्टारकास्ट में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जैसे लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं. हनुमान अंश 2026 में बनी भक्तिमय ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है. शोभिनव सत्या और चंदन आनंद अभिनीत यह फिल्म लक्ष्मी नारायण के प्रारंभिक जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाती है, जो उन्हें नीम करोली बाबा बनने की ओर ले जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >