मीका सिंह ने केआरके को दी खुली धमकी, बोले- मुंबई आएगा, तो थप्पड़ जरूर… इस Video पर मचा था बवाल

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर में से एक मीका सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके संग साथ चल रहे अपने झगड़े के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि जब भी वह उनसे मिलेंगे, उन्हें एक थप्पड़ जरूर मारेंगे.

खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके अक्सर फिल्मों और बॉलीवुड सेलेब्स की टांग खिंचाई करते रहते हैं. अपने अटपटे स्टेटमेंट से वह कई बार विवादों में घिर जाते हैं. अब सिंगर मीका सिंह ने केआरके संग चल रहे विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जब भी वह अगली बार केआरके को देखेंगे तो उन्हें थप्पड़ मारेंगे.

मीका ने न्यू ईयर के दिन केआरके को किया था फोन

शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में मीका ने बताया कि उन्होंने नए साल पर केआरके को फोन करके उनके खिलाफ वीडियो जारी करने के लिए फटकार लगाई थी. गायक ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले केआरके को नए साल की शुभकामनाएं दीं, ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि उनके परिवार के लोग उनके साथ नहीं हैं. जब यकीन हो गया कि वह अकेले हैं, तो उन्होंने उन पर हमला बोल दिया.

केआरके को मिलने के बाद उन्हें थप्पड़ मारेंगे मीका सिंह

मीका सिंह ने कहा, “मैंने उससे कहा, ‘गधे तूने फिर मुझे गाली दे दी… तू पागल है क्या?’ सुनो, मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन जब तुम अगली बार मुंबई आओगे, तो मैं तुम्हें थप्पड़ जरूर मारूंगा. यह बात तुम जिससे कहना चाहो कहो. जब भी तुम अगली बार मुझसे मिलोगे, मैं तुम्हें थप्पड़ मारूंगा, चाहे मीडिया के सामने या अकेले में और तुम्हें तुम्हारी गलती बताऊंगा.'” मीका सिंह ने यह भी बताया कि जब उन्होंने धमकी दी, तो केआरके बिल्कुल चुप थे. उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बस यही कहा कि हैप्पी न्यू ईयर भाई.

केआरके ने कुछ इस तरह मीका को किया था रोस्ट

इससे पहले, द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में, मीका ने याद किया कि वह और हनी सिंह दुबई में केआरके के घर गए थे. दरअसल केआरके ने मीका की बुराई करते हुए एक वीडियो जारी किया था. जिसमें कहा, “मीका एक गधा है. वह अशिक्षित, असभ्य है और फिर भी खुद को गायक कहता है. उसने कहा कि मैं उससे दुबई में मिला था और उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन सच तो ये है कि वह मेरे घर आया ही नहीं, क्योंकि उसे डर था कि मैं उसका अपहरण कर लूंगा. इस हारे हुए व्यक्ति का अपहरण करके मुझे क्या मिलेगा? वह कोई नहीं है.”

यह भी पढ़ें- Fact Check: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बेबी गर्ल के बने माता-पिता, न्यूबोर्न संग तसवीर वायरल, जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >