‘ये गधे नजर नहीं आते?’ Ranveer Allahbadia के विवादित कमेंट पर मीका सिंह बोले- ‘हमें तो नोटिस आ जाता है’

Mika Singh on Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया मामले पर अब सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन आया है. उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा, इनको रोक लगाने के लिए कोई ना कोई चाहिए. मुझे गुस्सा होता है जब मेरा या दिलजीत दोसांझ का कोई शो होता है.

Mika Singh on Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ पर अपनी हालिया टिप्पणी की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद पर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को 17 फरवरी को तलब किया है. मनोज बाजपेयी, मुकेश खन्ना, इम्तियाज अली सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रणवीर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अब मीका सिंह ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “मैंने भी ये एपिसोड देखा है. बहुत ही वाहियात, बहुत ही अजीबो-किस्म के गलियां दे रहे हैं. कुछ भी बोल रहे हैं. मुझे यकीन है कि उनके फैन काफी होंगे. हां तो ये शो सिर्फ उनके लिए ही हो जिनको वो शो पसंद है. इनको रोक लगाने के लिए कोई ना कोई चाहिए. मुझे गुस्सा होता है जब मेरा या दिलजीत दोसांझ का कोई शो होता है. बहुत सारे देश के रक्षा करने के लिए लोग आ जाते हैं. शराब पर गाना मत गाओ पब्लिक शो में ये मत करो वो मत करो. तुम लोगों को ये गधे लोग नजर नहीं आते? क्या तुम्हारा फर्ज नहीं बनता जैसे गायकों को या मशहूर हस्तियों को नोटिस भेज देते हो. तो क्या आप गधे को नहीं रोक सकते? जो इतने समय से बकवास कर रहे हैं? आप लोगों का ये फर्ज बनता है.

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >