Mere Husband Ki Biwi Collection Day 1: पहले दिन 'मेरे हसबैंड की बीवी' हिट हुई या फ्लॉप? कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Mere Husband Ki Biwi box office collection day 1: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी'को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी कितने करोड़ की कमाई करेगी, यहां जानें.

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ अर्जुन कपूर स्क्रीन शेयर करते दिखे हैं. मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसके ट्रेलर पर दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया था. अब रिलीज होने पर फिल्म को मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. आइए आपको बताते हैं मूवी पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है.

ओपनिंग डे पर कितनी कमाएगी मेरे हसबैंड की बीवी

मेरे हसबैंड की बीवी ओपनिंग डे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाएगी. एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ओपनिंग डे पर सिर्फ 1-2 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है. फिल्मीबीट से बातचीत में फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने बताया कि फिल्म पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा सकती है. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में सिर्फ 1.65 करोड़ की कमाई की. वहीं, इस समय सिनेमाघरों में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म छावा रिलीज हुई है, जो अच्छा पर्दर्शन कर रही है. मूवी ने छह दिन में ही 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. छावा के सामने अर्जुन कपूर की मूवी का टिक पाना मुश्किल लग रहा है.

भूमि पेडनेकर ने कही ये बात

बॉलीवुड हंगामा संग एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने बॉक्स ऑफिस पर छावा की सफलता के बीच अपनी मूवी मेरे हसबैंड की बीवी के रिलीज को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब ऐसा जश्न मनाया जाता है, तो दर्शक सिनेमाघरों में जाने के मूड में होते हैं. मैं सच में उम्मीद करती हूX कि ‘छावा’ को जो प्यार और सकारात्मकता दर्शकों से मिली है, वहीं, हमारी फिल्म के लिए भी दिखे. मैं विक्की, लक्ष्मण सर, रश्मिका (मंदाना), विनीत (कुमार सिंह) और फिल्म से जुड़े सभी लोगों को दिल से बधाई देना चाहती हूं.

यह भी पढ़ें- Mere Husband Ki Biwi Review: डेंजर लंका के बाद अर्जुन बने फिल्म में सताए हुए पति, भूमि-रकुल ने लगाया कॉमेडी का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >